साड़ी-हाई हील्स में उर्फी ने दिखाया अपना हुनर, Troll करने की बजाय लोग कर रहे तारीफें

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 05:31 PM (IST)

उर्फी जावेद का नाम लेते ही हमारी आंखों के सामने उनका अजीबो-गरीब फैशन आ जाता है। वैसे तो वह हर बार नया लुक क्रिएट करती है लेकिन इसे देखकर लोगों का सिर जरूर घूम जाता है। अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो को लेकर तहलका मचाने वाली उर्फी एक बार फिर नया कारनामा करती दिखाई दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

 

लेटेस्ट तस्वीरों में उर्फी पिंक-ग्रीन कलर की फ्लोरल साड़ी में नजर आई। साड़ी तक को ठीक था लेकिन कुछ नया करने के लिए उन्होंने रस्सी कूदना शुरु कर दिया। साड़ी और हाई हील्स के साथ रस्सी कूदना कोई आम बात नहीं है, लेकिन जब बात उर्फी की हो तो वह कुछ भी कर सकती है।


उर्फी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर  कैप्शन में लिखा- Ok can skip in saree and heels !! Beat that !! उनके लुक की बात करें तो वह स्टाइलिश ब्लाउज और पिंक-ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटी साड़ी में जच रही है।

साड़ी के पल्लू को ओपन रखने या फिर प्लेट्स बनाने के बजाय उसे रस्सी की तरह मोड़ दिया है।  ग्लोइंग मेकअप और बालों में बन के साथ वह काफी गॉर्जियस लग रही है।  अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाली उर्फी को इस बार खूब तारीफें मिल रही है।

 

Content Writer

vasudha