पूरे कपड़े पहन एयरपोर्ट पर नजर आईं Urfi Javed, यूजर्स बोले - "हाथ में गीता आते ही बदल गई..."

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 05:37 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद भले ही रियालटी शो में टिक ना पाई हो लेकिन अपने ड्रैसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहती हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ नया करके सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं और एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटौंर ले गई। हालांकि इस बार उर्फी बोल्ड लुक में नहीं थी बल्कि उन्होंने ब्लैक पेंट के साथ व्हाइट कलर की सिंपल टी-शर्ट पहनी थी। मगर, चर्चा का विषय बन गया उनकी साधारण सी शर्ट पर लिखा अनोखा स्लोगन।

शर्ट के स्लोगन ने खींचा ध्यान

दरअसल, हाल ही में उर्फी एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एक सफेद कलर की शर्ट पहनी थी, जिसके ऊपर लिखा स्लोगन चर्चा का विषय बन गया। उनकी शर्ट पर लिखा था, " मैं जावेद अख्तर की पोती नहीं हूं।" उर्फी के मुताबिक, लोग उन्हें गीतकार जावेद अख्तर की पोती समझते हैं जबकि जावेद अख्तर से कोई कनेक्शन नहीं है। इससे वह काफी परेशान हो चुकी हैं।

उर्फी जावेद के हाथों में नजर आई गीता

खैर, शर्ट के अलावा उर्फी एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा और वो था उनके हाथ में पकड़ी भगवत् गीता। कुछ समय पहले उर्फी ने बताया था कि वो इस्लाम में विश्वास नहीं करती और गीता पढ़ रही हैं। वह हिंदू धर्म के बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं। उनका कहना है कि वह मुस्लिम परिवार से जरूर है लेकिन उन्हें इस्लाम पर भरोसा नहीं। फिलहाल वह किसी भी धर्म का अनुसरण नहीं कर रही हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने उनके लिक पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इसने आज पूरे कपड़े पहने हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'हाथ में भगवत गीता आते ही बदल गई। खुशी इस बात की हुई आज बॉडी कवर है।' उन्हें ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा - 'वैसे भी आप उनकी पोती नहीं हो सकतीं। वह बॉलीवुड के सम्मानित परिवार में से एक हैं।'

मुस्लिम लड़के से नहीं करना चाहती शादी

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी मां मुस्लिम महिला है लेकिन उन्होंने कभी उनपर धर्म नहीं थोपा। वह किसी मुस्लिम लड़के से शादी भी नहीं करना चाहती क्योंकि उनके मुताबिक, वो बस महिलाओं को कंट्रोल करना चाहते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput