शुक्रवार को ये अचूक उपाय करने से जमकर बरसेगा धन , मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 07:07 PM (IST)

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर कोई दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि इस दिन मां की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो वह भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा जिस व्यक्ति पर मां की कृपा होती है उसके घर में पैसे की कमी नहीं होती। तो चलिए आपको बताते हैं शुक्रवार के कुछ ऐसे उपाय जिनसे मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कुंडली में मजबूत होगा शुक्र 

शुक्रवार को उपाय करने से मां लक्ष्मी तो प्रसन्न होती हैं इसके अलावा मां की पूजा करने से कुंडली में शुक्र दोष भी दूर होता है। इसके अलावा कुंडली में शुक्र ग्रह भी मजबूत बनता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत हो तो उनका मान सम्मान बढ़ता है। 

श्रीसुक्त का करें पाठ 

लक्ष्मी मां की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें। यह पाठ बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन पाठ करने से मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बनाती हैं। 

लक्ष्मी नारायण का करें पाठ 

यदि आप जीवन में धन और ऐश्वर्य पाना चाहते हैं तो इस दिन लक्ष्मी नारायण का पाठ करें। मां की कृपा पाने के लिए यह उपाय बहुत ही कारगार माना जाता है। इस पाठ को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। पूजा के बाद लक्ष्मी नारायण को  खीर का भोग लगाएं। इससे मां आप पर प्रसन्न होंगी। 

मां के सामने रखें लाल फूल

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की यदि आप कृपा पाना चाहते हैं तो हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर मां लक्ष्मी को याद करें। इसके बाद मां को प्रणाम करते हुए उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए कामना करें। फिर फूलों को अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें। इससे मां लक्ष्मी भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। 

नोट: ऊपर बताई गई सूचना सिर्फ जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। 

Content Writer

palak