छठ पूजा पर बन रहा है खास संयोग, इस उपाय से करें भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2023 - 04:30 PM (IST)

छठ पूजा का पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।  इस पर्व की शुरुआत इस बार 17 नवंबर यानी की कल से हो रही है। हिंदू पंचागों की मानें तो छठ पूजा हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। यह त्योहार हर साल दीवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। इतना ही नहीं इस दिन सूर्य देव और मां छठी की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से संतान की आयु लंबी होती है। महिलाएं 36 घंटे का उपवास करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छठ पूजा में कुछ उपाय करने से मां की विशेष कृपा मिलती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि छठ पूजा में कौन सा उपाय करना चाहिए....

कब मनाई जाएगी छठ?

इस बार छठ पूजा का महापर्व 19 नवंबर को मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से 17 नवबंर से होगी। 17 नवंबर दिन शुक्रवार को नहाए खाए तो 18 नवंबर दिन शनिवार को खरना होगा। इसके अलावा 19 नवंबर के दिन रविवार को छठ पूजा(डूबते हुए सूर्य को अर्घ) तो वहीं 20 नवंबर को दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इसका समापन होगा। 

कर लें ये उपाय 

छठ पूजा वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद पूर्व दिशा में मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। अब एक पटरे पर सफेद कपड़ा बिछाएं और उसके ऊपर सूर्यदेव का चित्र स्थापित करें। पंचोपचार से सूर्यदेव की पूजा करें और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं। सूर्य देव की पूजा में उन्हें लाल फूल अर्पित करें।ॉ

सूर्यदेव होंगे प्रसन्न 

छठ पर्व वाले दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद गुड़ और कच्चे चावल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाएं। छठ पर्व की जल्दी उठकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और फिर पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। अब रुद्राक्ष की माला से सूर्य मंत्र का जाप करें।

सूर्य दोष होगा खत्म 

छठ के दिन तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से भी सूर्य दोष कम होता है। इसके साथ-साथ लाल कपड़े में गेंहू और गुड़ बांधकर दान करें। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।  

Content Writer

palak