गुरुवार को इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, प्रसन्न होकर मनचाहा वर देंगे श्रीहरि

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 05:27 PM (IST)

हिंदू धर्म के अनुसार, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता का माना जाता है। जैसे सोमवार भगवान शिव का, मंगलवार हनुमान जी का, बुधवार का दिन भगवान गणेश का वैसे ही वीरवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। भगवान विष्णु गुरु के स्वामी माने जाते हैं। ऐसे में गुरुवार वाले दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। भगवान विष्णु की कमी से व्यक्ति की जिंदगी में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती। पुराणों की मानें तो भगवान विष्णु की पूजा से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। विधि-विधान से यदि भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो भक्तों को पूजा का संपूर्ण लाभ मिलता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं। 

पीले फूल करें अर्पित 

भगवान विष्णु को यदि आप प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करें। गुरुवार वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। साफ कपड़े पहनें। इसके बाद चौकी पर साफ कपड़े बिछाएं और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत ही प्रिय हैं ऐसे में इस दिन उन्हें पीले फूल चढ़ाएं। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों का ही भोग लगाएं। 

धूप-दीप जलाएं 

पूजा करने के अलावा गुरुवार वाले दिन भगवान विष्णु को धूप-दीप भी दिखाएं। इसके बाद विष्णु जी की आरती करें। गुरुवार वाले दिन केले के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में इस दिन केले के पेड़ की पूजा जरुर करें। 

ये उपाय भी कर लें 

बृहस्पति देव की बनेगी कृपा 

यदि आप चाहते हैं कि आपके ऊपर बृहस्पति देव की कृपा बनी रहे तो गुरुवार वाले दिन बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन करवाएं। इस दिन उनका आशीर्वाद लें। 

विवाह में आ रही देरी 

यदि आपकी शादी में कोई रुकावट आ रही है तो गुरुवार वाले दिन व्रत करें। 

जागेगी किस्मत 

गुरुवार वाले दिन पीले कपड़ों को धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे भाग्योदय होता है। 

गुरु दोष होगा कम 

इस दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। इससे गुरु दोष कम होगा। 

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। 

Content Writer

palak