Ahoi Asthami: संतान को मिलेगा लंबी उम्र का वरदान, बस कर लें ये उपाय

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 12:00 PM (IST)

आज पूरे भारत में अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचागों के अनुसार,  यह त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यदि इस दिन सच्चे दिल से मां अहोई की पूजा की जाए तो संतान को लंबी उम्र और दीर्घायु का वरदान मिलता है। इस दिन मां अहोई और सेई की पूजा की जाती है। निर्जला व्रत रखकर माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे कुछ खास उपाय जिनके साथ आप मां अहोई की कृपा पा सकते हैं...

बच्चे की सुखी जीवन के लिए 

आप अहोई माता को पूजा में दूध-भात और लाल पुष्प जरुर चढ़ाएं। इसके बाद लाल फूल को अपने हाथों में लेकर आप संतान के अच्छे करियर और शिक्षा के लिए मां अहोई से प्रार्थना जरुर करें। भोग लगाया हुआ दूध भात संतान को खिलाएं। इसके बाद लाल फूल अपने बच्चे को दे दें। यह फूल आप अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए कहें। 

जल्दी विवाह के लिए 

यदि आपके संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आप इस दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। आप अहोई माता को गुड़ और चांदी की माला चढ़ाएं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसके साथ आप मां पार्वती के मंत्र - ऊं ह्रीं उमाये नम: का जाप जरुर करें। अपने संतान को गुड़ खिलाएं। अपनी संतान के गले में एक चेन डालें। इसके बाद उसके सिर पर अपना हाथ रखकर आशीर्वाद जरुर दें। 

संतान प्राप्ति 

आप संतान की प्राप्ति के लिए इस दिन शिव परिवार की पूजा करें। मां अहोई को मीठे और पुए को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद इसे लोगों में प्रसाद के रुप में गरीब बच्चों को दें। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास भी अर्पित करें।  मां गौरी को आप श्रृंगार का समान भेंट करें। ऐसा माना जाता है कि अहोई अष्टमी के दिन राधा कुंड में स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है। 

संतान की लंबी उम्र के लिए जपें स्याहु की माला

संतान की लंबी आयु के लिए आप स्याहु की माला का जाप करें। आप चांदी की स्याहु की माला भी बनवा सकते हैं। पूजा के दौरान आप रोली, अक्षत और दूध के साथ पूजा करें। इस माला की पूजा आप दीवाली तक कर सकते हैं। लेकिन विधि-विधान के साथ आप इस माला की पूजा कर सकते हैं। 


 

Content Writer

palak