Uorfi Javed ने किया होश उड़ाने वाला दावा, बोलीं- ''3BHK लिया, बिना कपड़ों के घूमती हूं''

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 04:33 PM (IST)

अपने अतरंगी फैशन से हर समय चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अपने अजीब कपड़ों से सब के होश उड़ाती रहती है। कभी वो कंघियों की ड्रेस बना लेती है तो कभी च्विंग्म का टॉप पहन लेती हैं, वहीं वो अपने बेबाक बयानों के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर उर्फी ने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वो घर पर बिना कपड़ों के रहती हैं। दरअसल वो इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में गई थीं जहां पर जब उनसे पूछा गया कि वो ऑफ कैमरा कैसे रहते हैं, इसपर उन्होंने बताया कि, 'नेकड , मैं नेकड रहती हूं। मैं घर पर कुछ नहीं पहनती हूं। मैंने 3 कमरे का घर इसलिए तो लिया, इतना महंगा। मैं घर पर कपड़े ही नहीं  पहनती हूं'। 

मैं नंगी घूमती हूं- उर्फी

उर्फी आगे कहती हैं,- 'क्या है कि पहले मैं किराए के घर पर रहती थीं, इतने रूममेट्स थे। एक रूम में 8-10 लड़कियां, अब मैंने एक बड़ा घर ले लिया है। अब मैं नंगी घूमती हूं। मैं पायजामा सिर पर पहनती हूं और टीशर्ट नीचे पहनती हूं।' उर्फी ने दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि वो बहुत ही जल्दी ब्रेस्ट सर्जरी करा सकती हैं। इससे पहले वो लिप्स की सर्जरी करवा चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी ने हाल ही मैं मुंबई में नया घर खरीदा है और वहां पूजा भी कराई। इस दौरान उनके साथ एक शख्य भी बैठा दिखाई दिया, जिसके बाद से ये खबरें आने लगी कि दोनों ने चोरी- छिपे सगाई कर ली है। वहीं इससे पहले वो प्रतीक सहजपाल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेकने भी गईं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

Content Editor

Charanjeet Kaur