बच्चों के साथ मिलकर करें Pebbles Art, घर दिखेगा सुंदर और बॉन्डिंग भी होगी स्ट्रांग

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 01:38 PM (IST)

घर सजाने के लिए पहले लोग महंगे शो-पीस आदि का इस्तेमाल करते थे। वहीं, कोरोना वायरस के कारण पिछले साल लगे लॉकडाउन के कारण लोगों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिला। महामारी बढ़ने के कारण अब फिर बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में इस मौका का फायदा उठाते हुए आप उनके साथ कुछ मजेदार कर सकते हैं, चाहे वीकेंड पर ही सही। बात अगर Pebbles यानि स्टोन पेटिंग की करें तो घर सजाने के लिए यह सबसे बेहतरीन तरीका है।

Pebbles Stones क्राफ्ट के जरिए ना सिर्फ आप क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं बल्कि घर को भी डिफरेंट तरीके से सजा सकते हैं। खासकर बच्चों के साथ मिलकर पेबल पेटिंग करना एक मजेदार आइडिया हो सकता है। इसे करने के लिए आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको बस स्टोर, पेंट कलर, ब्रशर और ग्लू चाहिए होगी।

चलिए यहां हम आपको कुछ आइडियाज देते हैं, जिनकी मदद से आप छोटे-छोटे पत्थरों पर कलाकारी कर सकते हैं।

एक बड़े से स्टोन पर मेढ़क पेंट करके आप अपने गार्डन को डिफरेंट लुक दे सकते हैं।

विंडो डैकोरेशन के लिए बनाएं सुंदर कलाकृति

अपने गार्डन या किचन के लिए आप स्टोन पर सब्जियां व फल पेंट करके एक टोकरी तैयार कर सकते हैं।

मुख्य द्वार की सजावट के लिए भी आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं।

इसके लिए तो आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आपका गार्डन भी सुदंर दिखेगा। आप चाहे तो इसे फ्रेम करवाकर दीवारों की सजावट भी कर सकते हैं।

फ्रेम खराब हो गया है तो पेबल स्टोन से उन्हें नया लुक दे सकते हैं।

बच्चों के साथ मिलकर आप स्टोर पर पेटिंग करके सुदंर कलाकृतियां तैयार कर सकते हैं।

एक्वेरियन रखने के इच्छुक है लेकिन किसी वजह से रख नहीं पा रहे तो आप स्टोन से आर्टिफिशियल एक्वेरियम तैयार कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput