अनोखी शादी: कलयुग में हुआ स्वयंवर, दूल्हे ने तोड़ा 'शिव धनुष' फिर लिए सात फेरे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 12:11 PM (IST)

दुनियाभर में कई बार ऐसे अनोखे काम व चीजें देखने को मिलती है, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी ना की हो। बात शादियों की करें उसमें रस्में, डांस व हंसी-मजाक चलता है। मगर भारत देश में बिहार के सारण जिले में एक अनोखी ही शादी देखने को मिली है। इसमें सात फेरे लेने से पहले दुल्हे का स्वयंवर किया गया है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई। इसे देखने से हर किसी को सतयुग की रामायण याद आ गई है। साथ ही इस शादी में कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उठाई गई। चलिए जानते हैं इस अनोखी शादी के बारे में विस्तार से...

सात फेरों से पहले किया गया स्वयंवर

यह अनोखी शादी बिहार के सारण जिले के छपरा कचहरी के धर्मनाथ राय के बेटे अर्जुन कुमार की सबलपुर पूर्वी पंचायत के मुंशी राय की बेटी प्रियंका कुमारी की थी। कलयुग की यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रही है। कलयुग की इस शादी में दूल्हे ने स्वयंवर का आयोजन किया, जिसमें उसने पहले शिव धनुष तोड़ा। उसके बाद दुल्हन ने उसके गले में वरमाला पहनाई। इसके बार लोगों ने जोड़ी पर फूलों की बारिश करके खूब तालियां बजाई। 

पहले से ही चुना गया था दूल्हे 

बता दें, देवी सीता के स्वयंवर में बड़े-बड़े राजा, योद्धा शामिल हुए थे। साथ ही देवी सीता की शादी शिव धनुष तोड़ने वाले से तय होनी थी। उस भारी धनुष को उठाना हर किसी के बस की बात नहीं थी। मगर भगवान राम ने उसे उठाकर व तोड़कर देवी सीता से विवाह किया। मगर इस कलियुग की शादी में दूल्हन ने पहेल से ही दूल्हा चुन लिया था। मगर लड़के और लड़की वालों ने पहले ही शादी तय कर ली थी।

शादी में निभाई गई सभी रस्मोरिवाज 

बिहार में हुई इस अनोखी शादी में दूल्हे ने पहले शिव धनुष तोड़ा। उसके बाद वरमाला की परंपरा निभाई गई और पूरे विधि-विधाने से विवाह का कार्य संपन्न किया गया। शादी का यह समारोह सोनपुर प्रखंड के अंतगर्त सबलपुर पूर्वी में किया गया था। 

शादी दौरान कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी खूब धज्जियां

दुनियाभर में इस समय कोरोना ने कहर मचा रखा है। ऐसे में इससे बचने के लिए हर किसी को कोरोना गाइलाइन्स का पालन करने को कहा जा रहा है। मगर इस अनोखी शादी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग बैचेन थे। ऐसे में इसे देखने के लिए भारी मात्रा में लोग इकट्ठे हुए थे। इसके कारण कलयुग की इस अनोखी शादी में कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ी। 

Content Writer

neetu