Bohemian note में नजर आईं सोनम

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 03:43 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड हीरोइन अपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक से लोगों का दिल जीत रही है। पहले दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर धूम मचाईं। अब सोनम कपूर फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेर रही हैं। 

फेस्टिवल के पहले दिन सोनम पिंक ब्लड गाउन में दिखाई दीं। अब सोनम की बहन रिया कपूर ने उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उन्होंने येलो और रेड कलर का आउटफिट वियर किया हुआ है। अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए इस आउटफिट में सोनम काफी खूबसूरत लग रही है। उनके आउटफिट पर एम्बॉइडरी की हुई थी। साथ ही उन्होंने हैवी इयररिंग्स वियर किए थे। 

सोनम के इस लुक की खास बात यह थी कि उन्होंने अपने आउटफिट के साथ टर्बन(Turban) पहनी हुई थी। 

Punjab Kesari