Queen Elizabeth II ना आलू खाने देती थी ना लहसुन, मानने पड़ते थे सबको ये अजीबो- गरीब Rules

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 11:53 AM (IST)

8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ  II ने स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली।  महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद हो रहा है। आज उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। रानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिसमें दुनियाभर से नामी लोग शामिल हैं। ब्रिटिश शाही घराना दुनियाभर में अपनी रॉयलिटी के साथ साथ शाही नियमों के लिए भी जाना जाता है औऱ परिवार का हर सदस्य इन नियमों का पालन करता है लेकिन मेगन मार्केल ने अपनी सासू मां प्रिंसेस डायना की तरह एक नहीं कई बार शाही रूल्स तोड़े शायद इसी लिए क्वीन को मेगन मार्केल से इतना लगाव नहीं था।

चलिए कुछ शाही नियम आपको बताते हैं

1. शाही औरतें ऐसी ड्रेसेज नहीं पहन सकती जिसमें उनके कंधे दिखते हो लेकिन मेगन ने एक नहीं कई बार ऑफ शोल्डर, स्लीवलेस ड्रेसेज पहनीं।

2. शाही परिवार से होने के नाते आपके बाल बिखरे नहीं बल्कि बिल्कुल स्टाइल्ड होने चाहिए लेकिन मेगन ने खुले उलझे बाल लेकर ही कई इवेंट अटैंड किए।

3. ब्रिटेन शाही ट्रडीशन के मुताबिक, रॉयल सेरेमनी पर हैट जरूर पहनती हैं लेकिन मेगन ने कई बार ऐसे इंवेट्स में हैट्स नहीं पहनी।

4. दुखद सेरेमनी के दौरान ही शाही लोग ब्लैक कपड़े पहन सकते हैं लेकन मेगन ने जमकर अन्य मौकों पर भी ब्लेक ड्रेसेज वियर की।

5. शाही परिवार की महिलाएं डार्क कलर की नेलपेंट नहीं लगा सकती लेकिन मेगन ने यह रुल भी तोड़ दिया और डार्क नेलपेंट्स लगाए भी दिखीं।

खैर ये तो थे मेगन द्वारा तोड़े गए ऩियम, अब आपको बताते हैं शाही परिवार के कुछ और नियम जो रानी के होते हुए हर शख्स को फॉलो करने पड़ते थे। जैसेः-

1. अगर रानी खड़ी है तो वहां मौजूद कोई भी शख्स बैठ नहीं सकता।

2. महारानी के आखिरी निवाला खाने के बाद वहां मौजूद कोई भी शख्स खाना नहीं खा सकता।

3. शाही लोग शेलफिश और लहसुन नहीं खा सकते। शेलफिश खाने से उन्हें एलर्जी और फूड प्वायजनिंग का खतरा रहता है जबकि लहसुन रानी को पसंद नहीं था।

4. महारानी ने डिनर के समय आलू, पास्ता और चावल खाने पर भी पाबंदी लगा रखी थी।

5. चाय के कप के हैंडल पकड़ने का भी शाही रूल है। हैंडल को पकड़ने के लिए आप हाथ के अंगूठे और तर्जनी का इस्तेमाल करते हैं जबकि मध्यम से कप के निचले हिस्से को सपोर्ट देते हैं।

6. शाही परिवार के सदस्य ऑटोग्राफ नहीं दे सकते और ना ही सेल्फी ले सकते हैं।

7. शाही परिवार में केवल शादीशुदा महिलाएं ही टियारा पहन सकती हैं।

8. अगर शाम के 6 बजे के बाद शादीशुदा शाही महिला किसी इवेंट में शामिल हो रही है तो उसे हैट की जगह टियारा पहनना होता है। टियारा इस बात की निशानी है कि वह महिला शादीशुदा है और कोई अन्य पुरुष उससे शादी की आशा न रखें।

9. महारानी से बात करने के बाद कोई उन्हें पीठ दिखाकर वापस नहीं जा सकता। उस जगह से पहले महारानी ही जाएगी।

10. शाही औरतें हमेशा घुटनों को जोड़कर और एड़ियों को क्रॉस करके ही बैठ सकती हैं।

11. शाही परिवार के सदस्यों के लिए कई अलग-अलग भाषाएं सीखनी जरूरी हैं।

12. शाही परिवार के दो वारिस एक साथ सफर नहीं कर सकते जैसै पिता अपने पुत्र के साथ यात्रा नहीं कर सकता। यह नियम उत्तराधिकारी की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

13. अगर कोई शाही सदस्य ने अपनी शादी तोड़ दी, तलाक ले लिया तो वह गद्दी का उत्तराधिकारी बनने का अधिकार खो देता है। इसके बाद वह राजा या रानी नहीं बन सकता।


तो देखा आपने क्वीन एलिजाबेथ के राज में ये शाही रूल्स जो हर सदस्य को निभाने ही पड़ते थे। आपको कौन सा नियम सबसे अजीब और अनोखा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Content Writer

vasudha