यह है अनोखा आइलैंड, घूमकर कहेंगे कहां आ गए हम!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 03:33 PM (IST)

ट्रैवलिंग : दुनिया में बहुत सी सुंदर जगहें है। इन्ही जगहों पर कुछ अजीब चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। जी हां, आज हम बात कर रहे है दुनिया में मौजूद सोकोत्रा द्वीप की। यह द्वीप दुनिया में मशहूर जगहों में से एक है। यहां एक बार घूमने पर ऐसे लगता है मानो कि हम किसी दूसरी दुनिया में आ गए हो। 

 

अफ्रीका से काफी दूर बसा यह 'लॉस्ट आइलैंड' देखने में बहुत ही अनोका है। पहले कुछ समय पहले लोग इसके बारे में जानते तक नहीं थे लेकिन आज यह जगह टूरिस्टों का खास स्पॉट बनी हुई है। गैलगोपास द्वीप की तरह दिखने वाले इस द्वीप में करीब 800 दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां पर कई प्रजातियां होने के साथ-साथ दुनिया के सभी रंग जैसे रेगिस्तान धरती, समुद्र की लहरें,  हरी-भरी वादियां,  बंजर-उजड़ी जमीन सभी कुछ देखने को मिल जाता है। इस द्वीप को पृथ्वी की सबसे ज़्यादा पर ग्रही दिखने वाली जगह माना जाता है।

 


इस आइलैंड में करीब 44 हज़ार लोगों का आबादी बसती है। यहां रहने वाले लोग ज्यादातर भूत-प्रेत ही विश्वास करते है। इस द्वीप की अजग-गजब और अनोखी बनावट के कारण युनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कर दिया है। यहां पर आपको अजीब-गरीब आकृति के वृक्ष दिखाई देंगे लेकिन इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि ये जगह धरती की बाकी जगहों से इतनी अलग और अजीब क्यों है। 
 

Content Writer

Vandana