Bridal Entry को शानदान बना देंगे Phoolon Ki Chaadar के ये यूनिक आइडियाज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 02:03 PM (IST)

भारतीय दुल्हनों के लिए शादी के लहंगे से लेकर ज्वैलरी फुटवियर हर चीज मायने रखती हैं। वहीं, दुल्हन जब वेडिंग डेस्टिनेशन पर एंट्री करती है जो उसके लिए फूलों की चादर भी काफी मायने रखती है। फूलों की चादर के बिना दुल्हन की एंट्री अधूरी लगती है। वहीं, यह एक ऐसी चीज है जो हर दुल्हन को एक राजकुमारी की तरह महसूस कराती है जब उसके भाई और दोस्त उसे फूलों की चादरछांव में शादी के मंडप तक पहुंचाते है।

शादी में हर कोई दुल्हन की एंटी का इंतजार करता है। पहले के समय में दुल्हन को सिंपल लाल कलर के दुपट्टे में शादी के मंडप तक लाया जाता था लेकिन आजकल ट्रेंड काफी बदल चुका है।

आजकल लड़कियां थोड़े अलग स्टाइल में ब्राइडल एंट्री करती हैं। अगर आप भी जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं तो हम आपको कुछ Phoolon Ki Chaadar के कुछ आइडियाज दिखाएंगे, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

घंटियों और पेस्टल कलर से सजाएं फूलों की चादर

पिंक गुलाबों से सजी फूलों की चादर भी आपकी एंट्री को यादगार बना देगी।

जालीदार चादर/दुपट्टे के साथ आप फ्रेम में गुलाब के फूलों को गोटा पट्टी की तरह लगा सकते हैं।

आप गुलाब के फूलों के साथ कलीरें लटकाकर चादर को यूनिक लुक दे सकते हैं।

Dome shaped फूलों की चादर

आप चादर की बजाए फूलों की छतरी के नीचे भी ब्राइडल एंट्री कर सकती हैं।

अगर आप कुछ यूनिक करना चाहते हैं तो इससे भी आइडिया ले सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput