डैकोरेशन के साथ घर में पॉजिटिविटी लाएंगे Hanging Plant के ये आइडियाज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 01:55 PM (IST)

हैंगिंग हाउसप्लंट घर को सजाने का सबसे शानदार तरीका है। वहीं, अगर आपके घर में जगह की कमी है तो हैंगिंग प्लांटर्स बिल्कुल सही ऑप्शन है क्योंकि आप इन्हें घर की छत या दीवारों के साथ आसानी से लगा सकती हैं। यह ना सिर्फ घर की सजावट के काम आते हैं बल्कि पौधे वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। वहीं प्लांट्स से आपका मूड भी बेहतर रहता है और आप तनाव से भी बचे रहते हैं। ऐसे में क्योंकि ना सजावट के साथ अपनी अच्छी सेहत के लिए भी घर में प्लांट्स लगा ही लिए जाए।

मार्केट या ऑनलाइन से आप घर की स्पेस, वॉल पेंट के हिसाब से अपने पसंदीदा हैंगिग प्लांट्स स्टैंड चुन सकते हैं। वहीं आप चाहे तो घर में पड़े बेकार सामान के साथ थोड़ी-सी क्रिएटिविटी दिखाकर खुद भी प्लांट्स लगाने के लिए हैंगिग फ्रेम बना सकते हैं।

वैसे यहां हम आपको कुछ आइडियाज दिखाएंगे, जिनसे आप अपने घर की सजावट के लिए इंस्पिरेशन ले सकते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं हैंगिग प्लांट्स के कुछ यूनिक आइडियाड...

घर में मनी प्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है लेकिन स्पेस की कमी के चलते आप इसे नहीं लगा पा रहे थे तो यह आइडिया आपके लिए बेस्ट है।

घर में प्लास्टिक की बेकार पड़ी बोतलों को ऊपर से काट दें और फिर उसमें रस्सी बनाकर हैंगिग गमले की तरह यूज करें।

आप चाहे तो घर के सिलिंग एरिया को भी हैंगिग प्लांट्स की तरह यूज कर सकते हैं।

क्रिस्टल बॉल्स लाइट्स स्टाइल हैंगिग प्लांट्स के साथ आप खुशबू के साथ घर में रोशनी भी फैला सकते हैं।

आप मार्केट्स से एक्वेरियम हैंगिग प्लांट्स भी चुन सकते हैं।

फोटो फ्रेम स्टाइल हैंगिंग प्लांट

नेस्ट (Nest) स्टाइल हैंगिग प्लांट्स भी इंडोर डैकोरेशन के लिए बेस्ट हैं।

झालर स्टाइल मिनी हैंगिग प्लांट्स को आप दीवारों पर आसानी से टांग सकती हैं।

दीवारों पर प्लांट्स लगाने के लिए यह आइडिया भी बेस्ट है।

Content Writer

Anjali Rajput