करण की शादी में चाचा अभय देओल ने  जमाया रंग, भाइयों के साथ खूब किया भांगड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 10:13 AM (IST)

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी को भले ही काफी दिन हो गए हैं, लेकिन इसके चर्चे आज भी जारी है। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई है। इस फंक्शन की खास बात यह रही कि इसमें पूरा देओल परिवार एक साथ दिखा। फैंस देओल फैमिली की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


दूल्हे राजा के पापा सनी देओल और चाची बॉबी देओल से ज्यादा लाइमलाइट में रहे कजिन चाचा अभय देओल। अपने भतीजे की शादी में रंग जमाने के लिए उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने  ढोल की थाप पर सनी और बॉबी देओल के साथ जमकर भांगड़ा किया। उनके साथ उनकी बहन रितु अटवाल भी थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। 


अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में इन शानदार पलों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “शादी में @tinadehal द्वारा कैप्चर की गई मेरे पसंदीदा पलों में से एक, मैं अपने भाइयों @iamsunnydeol के साथ डांस कर रहा हूं और बैकग्राउंड में @iambobbydeol अपनी बहन @ritu.fineart के साथ हूं. लगभग किसी फिल्म के स्टिल जैसा!”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


लोगों को अभय देओल का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “यह गल मीठी बोल का सीन लग रहा है"। एक्टर के लुक की बात करें तो व्हाइट फ्यूजन कुर्ता पायजामा और क्रीम जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। साथ में लाल पगड़ी उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इससे पहले  लाल पगड़ी पहने धर्मेंद्र का भी डांस वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह  ढोल की बीट पर थिरकते नजर आए थे। सनी देओल ने भी अपने बेटे के साथ जमकर डांस किया था। इस दौरान सुपरस्टार की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी अपने पोते की शादी में सजी- धजी दिखाई दी। 
 

Content Writer

vasudha