चीन के शॉपिंग मॉल्स में मिलती हैं अजीबोगरीब आइटम्स!
punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2016 - 07:22 PM (IST)
लाइफस्टाइल: दुनिया में बहुत से शॉपिंग मॉल है, जहां पर लाखों लोग शॉपिंग करने किए लिए जाते हैं। शॉपिंग मॉल में ज्यादातर शूज, कपड़े, एक्सेसरीज, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स देखने को मिलते है। शॉपिंग मॉल्स खुलने की खास बात ही यहां कपड़ों से लेकर हर चीज आसानी से एक ही जगह पर मिल जाती हैं। वहीं चीन के कुछ ऐसे शॉपिंग मॉल्स भी हैं, जहां अजीबोगरीब आइटम्स बिकती हैं। जी हां, इस बात पर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे कि ऐसे भी शॉपिंग मॉल है, जहां जानवरों के बॉडी पार्ट्स बेचे जाते हैं।
1. जहां सुअर का शिकार करने पर बैन है, वहीं इस मॉल में खुलेआम सुअर का सिर बेचा जाता है। इतना ही नहीं, कुछ मॉल्स में तो सुअर के बच्चों को मार कर बेचा जाता है।
2. यहां न्यूट्रीला के बड़े कैन भी काफी आसानी से मिल जाते है।
3. इस मॉल में ऐसी मोमबत्तियां होती हैं, जिनको अगर कोई जीत लेता लें तो उनकी लाखों की लॉटरी लगती हैं।
4. इन मॉल के किड्स सैक्शन में पॉटी के आकार के कई खिलौने मिलते हैं।
5. यहां काफी बड़े आकार के लाइटर्स मिलते है, जिनको शायद कभी आपने नहीं देखा होगा।
6. चीन में ऐसे कई मॉल्स है, जहां मगरमच्छों को भी बेचा जाता है।
7. यहां खाने को कछुआ भी मिलता है।
8. चीन के कुछ मॉल में तो आपको अलग-अलग जानवरों के मीट का पानी में मिलेगा।