Wedding Theme! इस बार ब्राइडल एंट्री के लिए ट्राई करें 'Umbrella Ki Chaadar'

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 02:25 PM (IST)

भारतीय शादी में कई रस्में निभाई जाती हैं जिनकी अलग-अलग महवत्ता है। उन्हीं रस्मों में से एक है, जब भाई अपनी बहन यानी दुल्हन को फूलों की चादर की छांव में लेकर आते हैं। 

 

पुराने समय में फूलों की चादर हैवी वर्क वाली हुआ करती थी लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा फूलों की चादर के आइडियाज भी बदलते जा रहे हैं। जहां इन दिनों लोग रंग-बिरंगे फ्लॉवर्स से सिजी फूलों की चादर को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं डैस्टिनेशन या आउटडोर वैडिंग के लिए यूनिक स्टाइल की फूलों की चादर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

 


उन्हीं में से एक है अम्ब्रेला थीम वाली फूलों की चादर। डैस्टिनेशन वैडिंग व आउटडोर वैडिंग के लिए फूलों की चादर के इस थीम को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी अपनी ब्राइडल एंट्री को खास बनाना चाहती है तो चलिए आज हम आपको अम्ब्रेला थीम वाली Phoolon Ki Chaadar के कुछ आइडिया देते है, जो आपकी ब्राइडल एंट्री को और भी शानदार बना देंगी।
 

शादी के वैन्यू में इस तरह छोटी-छोटी अम्ब्रेला के साथ अपनी शानदार एंट्री करें। हर कोई आपकी ब्राइडल एंट्री को याद रखेंगा। 

व्हाइट अम्ब्रेला को ऑर्टिफिशियल फ्लॉवर्स के साथ खुद सजाए और इसके साथ अपनी ब्राइडल एंट्री को मॉडर्न टचअप दें।  
 

अगर आप अपनी वैडिंग डैकोरेशन के लिए फ्लॉवर थीम चुन रहे है तो फूलों की चादर भी फ्लॉवर थीम में ही रखें। अपनी अम्ब्रेरा की चादर को फूलों से खूबसूरत लुक दें। 

 

Content Writer

Sunita Rajput