सबसे सुंदर लड़कियों का देश है Ukraine, आप भी नहीं जानते होंगे ये खास बातें

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 05:28 PM (IST)

बीते कुछ दिनों से रुस और यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध की खबरें आ रही हैं। दोनों देशों के हालात किसी से भी छिपे नही हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए सबसे मदद मांग रहें हैं। थोड़े समय पहले की बात करें तो यूक्रेन ना सिर्फ सुरक्षित देशों में से एक था बल्कि यहां टूरिस्ट की भी भीड़ लगी रहती थी। रुस के बारे में तो लोग बहुत-सी बातें जानते हैं लेकिन यूक्रेन के बारे में बेहद कम ही लोगों को जानकारी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं यूक्रेन जैसे सुदंर देश से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद ही कोई जानता हो।

कभी सोवियत संंघ का हिस्सा था यूक्रेन

यूक्रेन पहले सोवियत संघ का भी हिस्सा हुआ करता था। मगर, 1990 में उसने संघ से अलग होकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। यह देश ना सिर्फ सबसे अलग है बल्कि यह बाकी देशों के मुकाबले काफी चीजों में अच्छा है।

खेती के जरिए होती है लोगों को आमदनी

जिस तरह भारत के लोग कृषि को बहुत ही मान्यता देते हैं। उसी तरह यूक्रेन भी खेती को लेकर बहुत लोकप्रिय है। यहां के लोग खेती बहुत ही खुशी से करते हैं। यही नहीं, खेती के लिए पूरी दुनिया में यह 3 नंबर पर आता है। यही बात इसे बाकी देशों से अलग बनाती है।

यूरोप के जाने माने देशों में से है यूक्रेन

यूरोप के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक है। यहां पर शहर की 30% आबादी रहती है और गांवो में कम से कम 70% लोग रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यूक्रेन में कम आबादी है लेकिन तकनीकी मायने में यह देश किसी के कम नहीं है।

यहां रहती है सबसे सुंदर लड़कियां

यूक्रेन में लड़कियों को सजने-संवरने का बहुत शोक होता है। वहीं, माना जाता है कि इस देश की लड़कियां बहुत सुंदर होती है। यही नहीं, यहां लड़कियों को अपना जीवनसाथी चुनने और किसी लड़के को डेट करने की पूरी छूट है।

भारी मात्रा में हैं हथियार

युद्ध के चलते दोनों देशों की तुलना  की जा रही है लेकिन बता दें कि यूक्रेन भी हथियारों के मुकाबले कम नहीं है। यूक्रेन परमाणु हथियारों के चलते-3 नंबर पर आता है।

प्राचीन किलों के लिए मशहूर

यूक्रेन में लगभग 5000 प्राचीन किले बने हुए है। देश का कामियानेट्स पोडोल्सकी (Kam'yanets'-Podil's'kyi) महल यूक्रेन के सबसे सुंदर महलों में से एक है। इसे देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं।

कौन-सी भाषा का इस्तेमाल  की जाती है

वैसे तो यूक्रेन में उक्रेनियन भाषा का प्रयोग किया जाता है लेकिन यहां के लोग रुसी भाषा बोलने वाले काफी लोग है। इस कारण यहां के लोगों को दोनों भाषा आती है।

सबसे सस्ती मेडिकल शिक्षा

बता दें कि बाकी देशों के मुकाबले यूक्रेन में शिक्षा पर बहुत कम खर्च होता है। यही वजह है कि ज्यादा भारतीय छात्र भी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यहीं आते हैं।

अंगूठी को लेकर है अलग रिवाज

पूरी दुनिया में सगाई की अंगूठी को बाएं हाथ में डाला जाता है लेकिन यूक्रेन में उल्टे हाथ में अंगूठी डालने की रस्म है।

यूक्रेन के फेमस पकवान


यूक्रेन में पारंपरिक तौर पर ब्रोस और वैरेंकी काफी मात्रा में पसंद किया जाता है। अगर बात करें फेमस खेल की तो यहां के लोग फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करते हैं। यह खेल वहां के फेमस खेलों में से एक है।

सेना में भर्ती  है जरुरी

जब  यूक्रेन रुस से अलग होकर अपना अलग देश बनाना चाहता था तब उसके पास 780000 सैना के जवान थे। यह देश यूरोप में सबसे ज्यादा सेना रखने वाला देश है। यहां पर सेना में  भर्ती  जरुरी है।

वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है

यूक्रेन  में ऐसी सात जगह है जो कि वर्ल्ड हैरिटेज की लिस्ट में शामिल है। इसमें से सबसे मुख्य हैं कीव का संत सोफिया केथेड्रेल और लवीव का ऐतिहासिक सैंटर दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

सबसे गहरी मैट्रो

कीव की एक खूबसूरत चीज यह भी  है कि यहां कि स्वितोशिंको ब्रोवार्स्का ट्रेन लाइन सबसे गहराई में बनी मैट्रो लाइन है। यह जमीन सैे 105.5 मीटर नीचे चलती है और इसके ज्यादातर स्टेशन नीचे ही हैं।

 

Content Writer

Anjali Rajput