6 साल बाद फिर महामारी जैस हालात! Corona से 2 लोगों की मौत और कई मरीज मिले पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 11:03 AM (IST)

 नारी डेस्क: 10 दिनों के अंदर COVID-19 पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की मौत ने महामारी की यादें ताज़ा कर दी हैं और लोगों में चिंता पैदा कर दी है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कभी-कभार होने वाले संक्रमण की उम्मीद की जा सकती है और घबराने की कोई बात नहीं है। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के कई मामले सामने आने और दो संदिग्ध मौतें होने के बाद ओडिशा सरकार अलर्ट हो गई है। राज्य में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगरानी और तैयारी के उपाय बढ़ा दिए गए हैं।
 

यह भी पढ़ें:  थाईलैंड के पब में दर्दनाक हादसा, म्यूजिक शो के बीच आग लगने से 27 लोगों की हुई मौत
 

कोविड के कई मामले आए सामने 

राज्य के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर रवींद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को फिर से सक्रिय किया गया है और बीमारी का पता लगाने के लिए टेस्ट बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने लोगों से ना घबराने की अपील की क्योंकि अभी तक कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के कडप्पा ज़िले में कोविड-19 से दो लोगों की मौत का संदेह है, जिनमें 46 साल का एक व्यक्ति भी शामिल है। साथ ही, इस इलाके में कोविड संक्रमण के करीब आधा दर्जन अन्य मामले भी सामने आए हैं।


 आइसोलेशन की सुविधाएं तैयार

कोविड के नए मामलों को देखते हुए पड़ोसी राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है, रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात की हैं और प्रभावित इलाकों में लोगों के सैंपल इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार, अस्पतालों से एहतियात के तौर पर आइसोलेशन की सुविधाएं तैयार रखने के लिए भी कहा गया है। जून 2025 में कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के बाद, केंद्र सरकार ने ओडिशा सरकार से कोविड की टेस्टिंग और रोकथाम के उपायों को बढ़ाने के लिए कहा था।
 

यह भी पढ़ें:  क्या होगा जब अल्ट्रासाउंड में बच्चे का सिर दिखे छोटा? डॉक्टर लेते हैं ये फैसला
 

कोविड टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिया गया था कि वे अस्पतालों में आने वाले गंभीर तीव्र श्वसन रोग (SARI) के सभी मामलों और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) के कम से कम पांच प्रतिशत मामलों की कोविड टेस्टिंग सुनिश्चित करें, जैसा कि संशोधित गाइडलाइन में बताया गया है। विभाग से यह भी कहा गया था कि वे पॉजिटिव SARI सैंपल को ICMR के वायरस रिसर्च और डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी नेटवर्क के ज़रिए होल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static