सुनीता कपूर का ब्लैक सूट या गोविंदा की मिसेज का लहंगा, किसके लुक ने किया इम्प्रेस?

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 02:06 PM (IST)

90 के दशक की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के घर इन दिनों शादी का माहौल बना हुआ है। जल्द ही पद्मिनी का बेटा प्रियांक शर्मा घोड़ी चढ़ने वाला है। बीती रात प्रियांक शर्मा और उनकी होने वाली बीवी शजा मोरानी की वेडिंग पार्टी रखी गई जिसमें सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए।

ट्रेडीशनल कपड़ों का क्रेज ज्यादा देखने को मिला। वहीं 2 कपल भी छाए रहे जोकि मैचिंग कपड़ों में दिखे। यहां हम बात अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के अलावा गोविंदा और उनकी बीवी की कर रहे हैं। दोनों ही कपल मैचिंग ब्लैक ट्रेडीशनल कपड़ों में पार्टी की शान बढ़ाते दिखे।

गोविंदा की बीवी ने पहना ब्लैक मिरर वर्क लहंगा 

हाल ही में गोविंदा अपनी बीवी के साथ एक इवेंट में पहुंचे जहां सुनीता ने ब्लैक मिरर वर्क लहंगे के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना जिसके साथ उन्होंने गोट्टा वर्क दुपट्टा कैरी किया। इतना ही नहीं गोल्डन ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। बात गोविंदा की करें तो वो ब्लैक इम्ब्रॉयडर्ड कोट पैंट में दिखे। 

सूट में छाई अनिल कपूर की बीवी 

भई, वेडिंग फंक्शन पर अनिल तो पैंट-स्वेटर में दिखे लेकिन उनकी बीवी सुनीता कपूर ब्लैक सूट में दिखी जिसपर व्हाइट थ्रैड वर्क किया हुआ था। पर्ल एंड एमर्ल्ड स्टोन नेकलेस और नेम वाले मास्क के साथ सुनीता ने अपने लुक को कंप्लीट किया। 

आपको गोविंदा की पत्नी का ब्लैक लहंगा पसंद आया या अनिल की मिसेज का ब्लैक सूट, इस बारे में हमें बताना ना भूलें। बता दें कि आप भी इन दो कपल्स की तरह मैचिंग कपड़ों में अपना अलग स्टेटमेंट बना सकते है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput