संतरे के छिलके भी खाती हैं ट्विंकल खन्ना, सिट्रस फ्रूट के Peels में छिपा गुणों का खजाना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 05:37 PM (IST)

कोरोना महामारी ने दुनियाभर के लोगों को हैल्थ व इम्यून कॉन्शियस बना दिया है। सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि आम लोग भी अपनी सेहत को लेकर सजग हो गए हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू का अधिक सेवन कर रहे हैं क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है। मगर, बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने बताया कि वो सिट्रस फ्रूट्स के साथ इनका छिलका भी खा लेती हैं।

संतरे के छिलके हैं ट्विंकल खन्ना की सेहत का राज

यही नहीं, उन्होंने संतरे ​के छिलके खाने के फायदे गिनाए। दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले संतरे के दो स्लाइस पकड़े हुए इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक ​सीक्रेट, मैं सिट्रस फ्रूट्स के साथ उनके छिलके भी खाती हूं क्योंकि इनमें फ्रूट से ज्यादा फाइबर होता है। मैं छिलके को पीस कर कई बार अपने गार्डन में डाल देती हूं और कई बार इसे बॉडी स्क्रब की तरह भी यूज करती हूं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


सेहत के लिए किन सिट्रस फ्रूट्स के छिलके फायदेमंद

आप अच्छी सेहत के लिए संतरे व नींबू दोनों के छिलके खा सकते हैं। इनका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन यह सेहत के लिए रामबाण औषधी है। इसके अलावा अंगूर, आंवला, खट्टे सेब, टमाटर आदि का सेवन कर सकते हैं।

चलिए आपको बताते हैं सिट्रस फ्रूट्स के छिलके खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

एंटी इंफ्लेमेटरी व एंटी ऑक्सीडेंट

सिट्रस फ्रूट्स के छिलके बायोफलेवोनॉइड्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं।

मजबूत हड्डियां

इनमें कैल्शियम भी भरपूर होता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

इनमें फाइबर, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी6 व पोटेशियम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में रहता है।

हार्ट बर्न से राहत

इनमें मौजूद लीमोनीन से हर्ट बर्न में राहत मिलती है। साथ ही इससे पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

एंटी-कैंसर तत्व

इनमें फाइटोकैमिकल और एंटी-कैंसर तत्व होते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

मुंह की बदबू

मुंह की बदबू से परेशान है तो दिन में 1-2 बार संतरे के छिलकों को चबाएं। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

होममेड स्क्रब

संतरे का छिलके का पाउडर बनाकर उसमें ओट्स और दूध मिलाएं। अब इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स, झुर्रियां, झाइयां, डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

अगर आप भी सिट्रस फ्रूट्स के छिलकों को बेकार समझ फेंक देते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार अच्छी तरह सोचें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static