सेक्सी और ग्लेमर्स लुक लिए अवार्ड शो में पहुंची टीवी की फेमस हसीनाएं

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 02:46 PM (IST)

मुंबई में 'स्टार परिवार अवॉर्ड 2018' का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में कुछ सितारों की झोली खाली रही तो कुछ सेलिब्रिटीज की अवॉर्ड पाकर खुशी देखने वाली थी। वहीं अवॉर्ड नाइट में सितारों का एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट में जमावड़ा देखने को मिला। सभी अपने ग्लैमरस अंदाज में फैंस को खुश करने में लगे हुए थे। 

रिश्तों को अहमियत देने के लिए होता है अवॉर्ड फंक्शन
'स्टार परिवार अवॉर्ड' फंक्शन हर साल होता है जिसमें रिश्तों की काफी अहमियत होती है। दरअसल, इस अवॉर्ड्स कैटेगरी में फेवरेट जोड़ी, फेवरेट पति, फेवरेट पत्नी और फेवरेट बेटी जैसे रिश्तों को नवाजा जाता है। 

कई सितारों का दिखा ग्लेमरस अवतार

इस अवॉर्ड फंक्शन में हिना खान, पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, मोहित मलिक, सुरभि चंदना और नकुल मेहता अन्य आदि टीवी स्टार्स नजर आए। चलिए देखते है आपकी फेवरेट सेलिब्रिटीज क्या पहनकर रेड कारपेट पर स्पॉट हुई। 

गोल्डन फेदर स्लीव्स गाउन में हिना खान का सेक्सी लुक।

सिल्वर कलर के रफ्फल स्टाइल लहंगे में एरिका फर्नांडीस। 

पर्पल ऑफ शोल्डर गाउन में मन्दना करीमी।

ब्लैक और मल्टी कलर इम्ब्रॉयडर्ड सेक्सी गाउन में पूजा बनर्जी। 

आइवरी ऑफ शोल्डर रफ्फल वर्क गाउन में टीवी एक्ट्रैस। 

शियर इम्ब्रॉयडर्ड गाउन में अभिनेत्रियां।

शियर हैवी वर्क गोल्डन गाउन में करिश्मा तन्ना। 

ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में नकुल मेहता के साथ उनकी पत्नी भी नजर आईं। 

ग्रे कलर के शिमरी गाउन में नजर आईं अंजली आनंद। 

सेक्सी बेक व्हाइट इम्ब्रॉयडर्ड गाउन में सुरभि चंदना।

डॉपर लुक में नजर आए टीवी एक्टर जैन इमाम। 

टीवी हसीनाएं ही नहीं बल्कि अभिनेता भी डेशिंग लुक में रेड कारपेट पर दिखें। 

व्हाइट एंड पिंक गाउन में रुहानिका धवन। 


Content Writer

Sunita Rajput