टीवी एक्‍ट्रेस ने दर्ज कराई FIR, शख्स पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 01:40 PM (IST)

भारत की बेटियां भले ही चांद को छू रही हो लेकिन देश में उनकी इज्जत-आबरू अभी भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन लड़कियों के साथ बलात्कार, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ के मामले सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला टीवी इंडस्ट्री से सामने आया है। टीवी एक्ट्रेस ने एक शख्स के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म 

मिली जानकारी के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई एफआईआर में बताया कि आरोपी शख्स ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

एएनआई ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मुंबई में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक टीवी अभिनेत्री के बयान के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें उसने आरोप लगाया कि शादी के बहाने कई बार आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कई आईपीसी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस की जांच चल रही है।'

 

एक्ट्रेस के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2), 406, 420, 504, 506 और भारतीय दंड संहिता 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Bhawna sharma