टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने प्रेग्नेंसी के बाद वजन घटाने के दिए टिप्स

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 12:22 PM (IST)

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या आम देखने को मिलती है। बढ़ता वजन ना सिर्फ पर्सनैलिटी को खराब करता है बल्कि यह कई हेल्थ प्रॉब्लम का कारण भी बन सकता है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह भी इस परेशानी का शिकार बनीं थी लेकिन उन्होंने बेहद बेहतरीन तरीके से अपना वजन कम किया और अपने शरीर को एक-बार फिर सही आकार देने में सक्षम रहीं। चलिए टीवी एक्ट्रेस दीपिका से ही जानते हैं प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के कुछ आसान टिप्स।

वर्कआउट और योगा करना

हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ और फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन कम करने के लिए पसीना बहाती नजर आ रही हैं। दीपिका सिंह का कहना है कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है वर्कआउट व योग।

सप्लीमेंट्स नहीं लेती दीपिका

दीपिका बताती हैं कि उन्होंने वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं किया। वह सिर्फ विटामिन कैप्सूल्स लेती थी और पोषण से भरपूर आहार का सेवन करती हैं।

समय पर खाना

उनका कहना है कि वह 7 बजे तक डिनर कर लेती है और समय पर सो जाती हैं। साथ ही वह सुबह का नाश्ता भी समय करती हैं और उनकी डाइट में सिर्फ हेल्दी चीजें ही शामिल होती हैं। इसके अलावा वह दिनभर में खूब सारा पानी भी पीती हैं।

रोजाना करती हैं मार्निंग वॉक

दीपिका बताती है कि वह रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाती हैं। उनका कहना है कि मार्निंग वॉक से ना सिर्फ वेज लूज होता है बल्कि इससे आप स्वस्थ भी रहते हैं।

 

Content Writer

Anjali Rajput