''बेटी अस्पताल में थी और वो होटल में..सिर्फ 2 घंटे उससे मिलने आया राजीव'', Charu Asopa ने लगाए पति पर इल्जाम

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 02:32 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपने पति राजीव सेन से जल्द ही तलाक लेने वाली है और उन्होंने अपने पति का घर भी छोड़ दिया है। चारू राजीव से अलग मुंबई में ही रह रही है। तलाक की खबरों के बीच चारू आए दिन पति राजीव को लेकर खुलासे कर रही है। हाल में ही चारू ने बताया था कि जब वो प्रेग्नेंट थी तब राजीव ने उन्हें धोखा दिया। अब चारू ने कहा कि राजीव कभी भी उनकी बेटी जियाना के पास नहीं रहे और ना ही प्रेग्नेंसी में उनका ख्याल रखा।

चारू ने लगाए राजीव पर इल्जाम

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में चारू ने कहा कि बेटी जियाना के पहले बर्थडे के लिए भी राजीव मौजूद नहीं थे। चारू के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में भी राजीव ने उनका ध्यान नहीं रखा। चारू ने बताया कि प्रेग्नेंसी की शुरुआत में वो बिकानेर थी और उनके पीछे से राजीव ने घर के सारे कैमरे बंद कर दिए। यही नहीं जब भी चारू घर से बाहर जाती तो राजीव ऐसा ही करते है पूछने पर बहाने बनाते। एक बार तो राजीव ने उन्हें कहा कि क्या वो अपने घर को बिग बॉस का घर बनाना चाहती है। चारू ने यह भी कहा कि राजीव ने उनसे प्रेग्नेंसी के दौरान कभी नहीं पूछा कि वो ठीक है कोई प्रॉब्लम तो नहीं..वो बस जिम में ज्यादा से ज्यादा समय बिताते थे। प्रेग्नेंसी में एक औरत कई चीजों से गुजरती है लेकिन राजीव ने इस बारे में जानने की कभी कोशिश नहीं की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

राजीव ने बेटी का भी नहीं रखा ख्यालःचारू

चारू ने यह भी कहा कि उनके पास हर बात का प्रूफ है। पति पर इल्जाम लगाते हुए एक्ट्रेस कहती है कि पिछले 11 महीनों में राजीव जियाना के एक भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं आए। जियाना को जब डेंगू हुआ तभी भी वो 2 दिन बाद पहुंचे। तब तक जियाना अस्पताल में भर्ती हो चुकी थी उसके दवाइयां शुरू हो चुकी थी। यही नहीं वहां आने से पहले राजीव ने अपने लिए होटल में रूम बुक कर लिया था। अस्पताल में 2 घंटे रुकने के बाद वो वहां चले गए। सोचिए बेटी के साथ क्या वो पूरा दिन नहीं रह सकता था। चारु ने कहा कि वो ही हर पल अपने बेटी के साथ रही।

बता दें कि एक इंटरव्यू में राजीव ने चारू पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो जियाना का इस्तेमाल करती है अपनी यूट्यूब वीडियोज के लिए। इनका जवाब देते हुए चारू ने कहा कि राजीव ऐसा करते है वो नहीं। जियाना जब उनके साथ नहीं होती तब भी वो पुरानी वीडियोज इस्तेमाल करते है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

राजीव का था किसी और के साथ अफेयरःचारू

इंटरव्यू में चारू ने यह भी कहा कि राजीव उन्हें धोखा दे रहे थे और उनके बैग से ही कुछ ऐसा मिला जिसके बाद उन्हें इन सब के बारे में पता चला। चारू ने यह भी बताया कि राजीव की फैमिली ये सब कुछ जानती है। चारू राजीव से बेइंतहा प्यार करती है इसलिए सब सहती रही लेकिन अब उससे बर्दाश्त नहीं हो रहा। इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए चारु ने कहा- प्रेग्नेंसी के दौरान बीकानेर में कुछ महीने रहने के बाद मैं मुंबई लौटीं. फिर मैंने अपनी प्रेग्नेंसी का ज्यादा समय मुंबई में ही बिताया. राजीव बांद्रा में अपनी जिम के लिए सुबह 11 बजे घर से निकल जाते थे. फिर रात को 11 बजे घर लौटते थे. कभी कभी शाम 7, 8 या 9 बजे. जब मैंने इसे लेकर राजीव से सवाल पूछा तो वो अक्सर कहते थे- जब मैं मैप पर ट्रैफिक देखता हूं, मैं बांद्रा में कॉफी पीता हूं. ट्रैफिक कम होने का इंतजार करता हूं. फिर मैं घर के लिए निकलता हूं. मैंने राजीव की इस बात पर भरोसा जताया। चारू ने यह भी कहा कि उन्हें एक नहीं बल्कि राजीव को कई मौके दिए।


 

Content Writer

Priya dhir