एक्ट्रेस की पसंद बन रहा Turtleneck Arm Warmer, Casual Look के लिए है बेस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 03:29 PM (IST)

फैशन बदलते समय की तरह है। एक समय ऐसा था कि लड़कियां घर से बाहर जाते समय खूब तैयार होती थीं लेकिन अब वह कैजुअल लुक को ज्यादा पसंद करती हैं और हुड्डी और बन में ही बाजार चली जाती है। सर्दियों में कैजुअल लुक के लिए ज्यादातक लड़कियां ओवरसाइज हुड्डी को पसंद करती हैं लेकिन अब  Turtleneck Arm Warmer को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी दिवानी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। 

एक्ट्रेस दिशा पटानी तो कईं बार इस लुक में स्पॉट की जा चुकी हैं। वहीं जाह्नवी कपूर भी इस लुक में अपना कहर ढा चुकी हैं। तो अगर आपको भी कैजुअल लुक पसंद है तो आप एक्ट्रेस से इसके लिए आइडियाज ले सकती हैं। 

अगर आप आउटिंग पर जा रही हैं तो आप एक्ट्रेस दिशा के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। 

स्कर्ट के साथ भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको कुछ युनिक लुक चाहिए तो आप वार्मर के साथ नेकलेस भी वियर कर सकती हैं। 

ब्लैक और व्हाइट कलर पंसद नहीं करती तो ब्राउन या कॉफी शेड में इसे ट्राई करें। 

आप इसके साथ कॉटन की जीन्स भी वियर कर सकती हैं। जिससे आप बेहद कूल लगेंगी। 

जिम लुक में भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। 

गेट टुगेदर के लिए भी आप इसे पहनें इससे आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। 

वार्मर के साथ आप क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal