Turquoise Color का टच देगा घर को मॉडर्न व क्लासी लुक

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 01:02 PM (IST)

घर की सजावट के लिए आजकल ब्राइट एंड लाइट कलर का ट्रैंड खूब चल रहा है। ऐसे में फिरोजा (Turquoise Color) आपकी दीवारों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो बहुत ही ब्राइट, लाइट और रिफ्रेशिंग कलर है। जहां यह रंग घर को क्लासी दिखाती हैं वहीं वास्तु के अनुसार इससे पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह समुद्री रंग है। यह कलर इतना रिफ्रेशिंग है कि इससे सुस्‍ती और उदासी घर से दूर भाग जाती है।

2021 में इस म्यूट फिरोजा शेड वॉल का ट्रेंड खूब देखने को मिलने वाला है। दीवारों पर नया पेंट करवाने की सोच रही हैं तो यह कलर बिल्कुल परफेक्ट है। हालांकि अगर आप पेंट नहीं भी करवाना चाहती तो इसे दूसरे तरीके से अपनी डैकोरेशन का हिस्सा बना सकती हैं।

अपने इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आइडियाज देंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन लेकर घर की लुक बदल सकती हैं।

दीवारों व फर्नीचर को यह रंग नहीं देना चाहते तो आप इस कलर के पर्दे लगा सकती हैं।

सिंपल प्लेन की बजाए आप फिरोजा टैक्चर से भी दीवारों की रौनक बढ़ा सकती हैं।

घर को फिरोजा टच देने के लिए आप दीवारों के साथ-साथ फर्नीचर में भी यह कलर एड कर सकते हैं।

आप चाहें तो पॉजिटिवीटी के लिए मुख्य द्वार पर इस रंग का शीशा यानि मिरर लगवा सकती हैं।

पूरी दीवार को पेंट नहीं करना चाहती तो सिर्फ टीवी वॉल को इस कलर से हाइटलाइट करें।

आप चाहें तो फ्लोरिंग भी इसी रंग की करवा सकती हैं।

बाथरूम को भी दें फिरोजा कलर टच।

किचन को की दीवारों या शेल्फों को हाइटलाइट करने के लिए आप इस कलर का यूज कर सकती हैं।

बेडरूम को क्लासी लुक देने के लिए आप दीवारों पर येलो पेंट के साथ मेचिंग बेडशीट बिछा सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput