Turkmenistan: राष्ट्रपति ने बनवाई चौराहे पर लगाई कुत्ते की ''सोने की मूर्ति'', वजह है खास

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 02:12 PM (IST)

घर व सड़कों पर नेताओं व सुंदर की मूर्तियों से सजाना तो आम बात है। मगर क्या आपने कभी चौराहे पर कुत्ते की मूर्ति लगी सोची या देखी है? मगर यह बात सच है। असल में, दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर बीच चौराहे पर कुत्ते का सोने की परत से तैयार स्टेचू लगा है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से...

राष्ट्रीय पहचान का माना जाता है हिस्सा

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने यह मूर्ति राजधानी अश्गाबात के इलाके पर लगाई गई है। साल 2007 से इस देश पर शासन कर रहे हैं  शगुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव अलबी प्रजाति के कुत्तों को बेहद पसंद करते हैं। इसलिए ‌पिछले साल उन्होंने इस प्रजाति के कुत्ते की विशाल मूर्ति बनवाने का फैसला किया था। इस प्रजाति के ये कुत्ते इसी देश में ही पैदा होते है। साथ ही इन्हें इस देश की राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा माना जाता है।

PunjabKesari

सोने की परत से तैयार की गई मुर्ति

इस स्टेचू की खासियत है कि इसे 24 कैरेट सोने की परत से बना गया है। बात अगर इसकी ऊंचाई की करें तो वो करीब 50 फीट ऊंची है, जो बीच चौराहे लगी बेहद खूबसूरत दिखती है। इसे अश्गाबात के सरकारी अधिकारियों की जगह पर लगाया गया है। इस मूर्ति के अलावा इस जगह पर बहुत सी बिल्डिंग मार्बल्स की बनी है। साथ ही कई स्कूल, पार्क, सिनेमा हॉल और दुकानें हैं।

PunjabKesari

कुत्ते की इस प्रजाति पर लिखी गई कई किताबें

इस देश के राष्ट्रपति इस प्रजाति के कुत्ते को सफलता और जीत का प्रतीक मानते हैं। ऐसे में इसपर बहुत सी किताबें और कविताएं भी लिखी गई है। इसके अलावा गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने इसी प्रजाति का एक कुत्ता रूस के राष्ट्रपति को उपहार में दिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static