आखिर क्यों तुनिषा को दुल्हन की तरह सजाकर किया गया विदा?

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 05:50 PM (IST)

20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का कल अंतिम संस्कार हुआ और एक्ट्रेस को आखिरी विदाई देते वक्त हर कोई रोया। तुनिषा की मां की हालत ऐसी हो गई थी कि उन्हें कोई होश ही नहीं था। बेटी की मौत से वो पूरी तरह से टूट गई है। कल भी बेटी को अंतिम विदाई देते वक्त वो बेहोश हो गई। परिवारवालों और तुनिषा के दोस्तों ने उन्हें किसी तरह से संभाला।

तुनिषा को क्यों पहनाया गया लाल जोड़ा?

कल तुनिषा के अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स भी पहुंचे। तुनिषा को आखिरी विदाई देते वक्त उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया। 20 साल की तुनिषा को लाल जोड़ा पहनाया गया।आखिर क्यों तुनिषा को लाल जोड़े में विदा किया गया इसकी वजह एक्ट्रेस के अंकल ने एक नामी वेबसाइड को दिए इंटरव्यू में बताई। तुनिषा का अंतिम संस्कार कल शाम 4.26 मिनट पर किया गया। उनके अंकल परमबीर शर्मा ने बेटी को  मुखाग्नि दी। तुनिषा 20 साल की थी और उनकी शादी नहीं हुई थी फिर भी उन्हें विदाई के वक्त लाल जोड़ा पहनाया गया और सजाकर विदा किया गया। आजतक को दिए इंटरव्यू में तुनिषा के अंकल ने बताया कि तुनिषा को लाल रंग बहुत पसंद था। विदा करते वक्त जो ड्रेस उन्हें पहनाई गई वो उनकी फेवरेट थी। तुनिषा की इच्छा को देखते हुए उनकी इस तरह से विदाई की गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अंतिम संस्कार में पहुंची थी शीजान की दोनों बहनें और मां

बता दें कि तुनिषा के अंतिम संस्कार में शीजान खान की मां और उनकी दोनों बहनें भी पहुंची थी। शीजान फिलहाल पुलिस हिरासत में है क्योंकि तुनिषा की मां ने उनपर आरोप लगाए कि उनकी वजह से उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। तुनिषा की मौत के बाद अगर किसी को गहरा सदमा लगा तो वो है उनकी मां। उनकी हालत देख तो हर किसी के मुंह से बस यही निकला कि भगवान किसी को यह दिन ना दिखाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static