Vastu Tips: तुलसी के ये छोटे से उपाय बना देंगे आपको धनवान

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 06:37 PM (IST)

हिंदू धर्म में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिन्हें धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं पौधों में से एक है तुलसी का पौधा। तुलसी के पौधे को घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है यह पौधा घर में सुख-समृद्धि भी लाता है। इसे घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हिंदू धर्म में भी तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आप पैसे से संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु 

गुरुवार का दिन भगवान विष्मु का होता है। इस दिन आप श्री हरि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी की पूजा करें। स्नान करके तुलसी के जड़े पर कच्चा दूध डालें। फिर शाम के समय तुलसी पर घी का दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगे। 

आय में होगी वृद्धि 

भगवान विष्णु को भी तुलसी का पौधा बहुत ही प्रिय होता है। यदि आप तुलसी की पत्तियां भगवान विष्णु को समर्पित करेंगे तो इससे आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी। इसके अलावा यदि तुलसी के पत्तियां भगवान शिव को चढ़ाई जाए तो रुका हुआ धन वापस मिलता है और आय में वृद्धि के योग भी बनते हैं। 

घर की नेगेटिव एनर्जी होगी दूर 

गंगाजल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। गंगाजल में तुलसी के पत्तों को मिलाकर घर की उत्तर दिशा में रख दें। रोज इस जल को अपने घर में छिड़कें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और अनावश्यक खर्चे भी दूर होंगे। घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। 

कलह-कलेश रहेगा दूर 

यदि घर के सदस्यों में मन-मुटाव और कलेश रहता है तो आप रोज तुलसी को जल दें। इससे घर का कलह-कलेस दूर होगा। 

कारोबार में होगी तरक्की 

यदि आप नौकरी या कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन पीले कपड़े में तुलसी का पौधा बांध लें। फिर ऑफिस या दुकान में रखें। इससे कारोबार भी बढ़ेगा और नौकरी में भी प्रमोशन मिलेगा। 

Content Writer

palak