घर में अनहोनी होने का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, यहां जानिए कैसे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 03:45 PM (IST)

आपने अक्सर सुना होगा कि कोई आपत्ति आने से पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं। उदाहरण के तौर पर दूध उबलना, बिल्ली का रास्ता काट जाना, कुत्ते का रोना आदि। इसी तरह कुछ पौधे भी ऐसे होते हैं जो भविष्य में अनहोनी होने  के बारे में संकेत करते हैं। इन्हीं में से तुलसी का पौधा एक है। धार्मिक दृष्टि से तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

मगर तुलसी का यह पौधा भविष्य में आने वाली परेशानियों का संकेत भी देता है। ज्योतिषशास्त्र व वास्तु अनुसार, इससे भी आगे होने वाली अनहोनी के बारे में जाना जा सकता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि तुलसी के पौधे से अनहोनी का पता कैसे लगाया जा सकता है? इसके साथ ही इससे बचने के कुछ कारगर उपाय...

अगर कहीं अचानक से सूख जाइए तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे घर में रखते व पूजा करते हैं। मगर कई बार पौधे की सही से देखभाल ना करें, बहुत ज्यादा या कम पानी देना, अधिक ठंड होना आदि कारण से तुलसी का पौधा सूखने लगता है। मगर घर में मौजूद हरा-भरा अगर अचानक से सूख जाए तो यह भविष्य में कोई अनहोनी होने का संकेत कहा माना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, यह इस बात का इशारा करता है कि घर पर भगवान विष्णु जी की कृपा नहीं है। धार्मिक कथाओं अनुसार, तुलसी श्रीहरि को अतिप्रिय मानी जाती है। ऐसे में तुलसी के सूखने से थोड़ा सतर्क हो जाए।

पितृदोष का देता है तुलसी का पौधा

घर पर नया तुलसी का पौधा लगाने पर अगर यह कुछ दिनों में सूखकर झड़ने लगे तो सतर्क हो जाए। यह पितृदोष का संकेत देता है। इसके कारण आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पितृदोष के कारण घर में लड़ाई-झगड़े, कलह का माहौल भी हो सकता है। ऐसे में अगर बार-बार ऐसा हो तो इसके निवारण का उपाय करना चाहिए।

करें ये उपाय

. रविवार, एकादशी व अन्य शुभ तिथियों को छोड़कर बाकी के दिन तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं। इसके साथ ही अपने मंगल जीवन की कामना करें।
. घर पर तुलसी का पौधा होने से इसकी रोज पूजा होनी चाहिए। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
. शाम दौरान तुलसी के पास दीपक जलाकर आरती करें।
. वीरवार, एकादशी या किसी शुभ तिथि पर तुलसी जी की पूजा करें। इसके साथ ही तुलसी का एक पत्ता लेकर उसे अपने पर्स, तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखें। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है। इसके साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। मगर इन शुभ दिनों में तुलसी का पत्ता तोड़ने की मनाही होती है। इसलिए इसे एक दिन पहले की तोड़ लें।

ऐसे तुलसी के पौधे से मिलते हैं सुख-समृद्धि के संकेत

ज्योतिष व वास्तु अनुसार, अगर घर पर लगा तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा, जरूरत से ज्यादा घना, पत्तियां हरी होने लगे और इसमें मंजरी आने लगें तो इसे शुभ माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली का संकेत देता है।

 

 

Content Writer

neetu