इंडिपेंडेंस डे पर ट्राई करें Tricolor नेल आर्ट , नाखूनों पर चढ़ाएं देशभक्ति का रंग
punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 02:16 PM (IST)

नारी डेस्क: भारत का स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा लहराने का ही नहीं, बल्कि अपनी देशभक्ति को क्रिएटिव तरीके से दिखाने का भी दिन है। अगर आप इस दिन कुछ अलग और स्टाइलिश करना चाहती हैं, तो ट्राईकलर नेल आर्ट एकदम परफेक्ट आइडिया है। यहां जानिए शानदार डिजाइन के बारे में

ट्राईकलर नेल पेंट कैसे करें?
सबसे पहले अपने नाखूनों को अच्छी तरह से फाइल करें और बेस कोट लगाएं ताकि कलर लंबे समय तक टिका रहे। तिरंगे के तीन रंग लें:केसरिया (Orange), सफेद (White) हरा (Green) और फिर डिज़ाइन बनाएं। एक नेल पर सीधा ट्राईकलर स्ट्राइप पैटर्न बनाएं। दूसरे नेल पर सफेद बैकग्राउंड में नीले अशोक चक्र का छोटा डिजाइन बनाएं। चाहें तो ग्लिटर टच देकर और भी फेस्टिव लुक दे सकती हैं। डिज़ाइन के बाद ट्रांसपेरेंट टॉप कोट लगाकर कलर को सील करें।
कुछ क्रिएटिव ट्राईकलर नेल आर्ट आइडियाज
फ्रेंच टिप स्टाइल: नेल के टिप पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की पतली लाइन बनाएं।
ओम्ब्रे इफेक्ट: तीनों रंगों को ब्लेंड करके ग्रेडिएंट इफेक्ट दें।
अशोक चक्र डिजाइन: एक नेल पर केवल सफेद बेस में नीला अशोक चक्र बनाएं, बाकी नेल्स पर ट्राईकलर।
ग्लिटर ट्राईकलर: ट्राईकलर के साथ थोड़ा ग्लिटर पाउडर लगाएं ताकि नेल्स पार्टी-रेडी लगें।

स्पेशल टिप
अगर आपके पास ब्रश से डिजाइन करने का समय नहीं है, तो ट्राईकलर नेल स्टिकर्स या नेल वॉटर डेकल्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो 5 मिनट में परफेक्ट लुक दे देंगे।