Furniture Trend! क्लासिक चेयर से घर को दें मॉडर्न लुक- Nari

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 07:00 PM (IST)

चेयर घर के इंटीरियर का बहुत खास हिस्सा है। ज्यादातर लोग घर में सिंपल सी चेयर रखते हैं। इससे पूरे घर की लुक खराब हो जाती है। एेसे में अगर आप घर को मॉडर्न टच देना चाहते हैं तो यहां से चेयर के आडियाज ले सकते हैं। तो आइए देखते हैं चेयर की लेटेस्ट क्लैक्शन से आपका घर मॉडर्न लुक में दिखाई देने लगेगा। 

 

1. एग चेयर


एग चेयर आपके पूरे घर की लुक को बदल देगी। वैसे तो आप इस चेयर को कहीं पर भी रख सकते हैं । मगर फिर भी एग चेयर लाइब्रेरी आदि के लिए परफेक्ट होती हैं।

 

 

2. स्वान चेयर


स्वान चेयर घर को रेट्रो लुक देगा। चौड़े आर्म्स और लो बैक वाली चेयर लॉन्ज या ऑपन एरिया के लिए बेस्ट है। 

 

 

3. बॉल चेयर


बॉल चेयर इन दिनों बहुत ट्रैंड में है। इसको ग्लोब चेयर के नाम से भी जाना जाता है। 

 

 

4. शैल रॉक चेय चेयर


घर को न्यू और स्टाइलिश लुक देने के लिए शैल रॉकर चेयर अपने घर में रखें। इसको आप विंटेज लिविंग रूम से लेकर मॉडर्न नर्सरी कही पर भी रखा जा सकता है। 

 

 

5. ट्यूलिप चेयर


घर में रखी टूयलिप चेयर बहुत आकर्षक लगती है। 
 

Content Writer

Nisha thakur