शादी में ट्राई करें ट्रैंडी गाउन, जो हर टाइप की बॉडी पर करेंगे सूट

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 02:37 PM (IST)

हर बार शादी या फंक्शन में साड़ी और सूट डालकर थक चुकी हैं तो आप कुछ नया ट्राई कर सकती है जैसे की गाउन। गाउन आपको हॉट, ग्लैमरस, सेक्सी लुक देगा। जो लड़कियां बिना दुपट्टा कैरी किए कोई ड्रैस पहना चाहती हैं, उनके लिए गाउन बेस्ट है। आपके पास गाउन के बहुत से ऑप्शन है जैसे अप्पर पार्ट नैट और एम्वब्रॉयडरी किए हुए सिलिव लैस गाउन। इसके अलावा कवरी गर्ल्स को कोई ड्रैस वियर करते समय कई बार सोचना पड़ता है। आप अपनी बॉडी शेप के हिसाब से गाउन का चुनाव करें। आज हम आपको डिफरैंट-डिफरैंट टाइप के गाउन बताएंगे, जो आपकी बॉडी शेप पर भी सूट करेंगे। 

1. Ball Gowns


रात के समय फंक्शन या पार्टी पर जाने के लिए Ball Gowns बेस्ट ऑप्शन है। यह आपको बाकी लोगों से काफी डिफरैंट लुक देगा। 

2. Mermaid Gowns


इस तरह के गाउन पीयर शेप्ड महिलाओं पर बहुत अच्छे लगते है। आजकल यह ज्यादा चलन में हैं।

3. Empire Waist Gowns


प्रेग्नेंसी के समय में स्टाइलिश लुक पाने के लिए Empire Waist Gowns पहन सकते हैं। यह आपकी टमी को छिपाने में काफी सहायक है।

4. A-Line Gowns
यह गाउन हर तरह की बॉडी शेप वाली महिलाओं पर अच्छा लगता है। इसे सभी ट्राई कर सकती हैं और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। 

5. Trumpet Gowns 


कुछ लड़कियों की कमर पतली होती है उनको Trumpet Gowns स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देता हैं।


 

Punjab Kesari