परफेक्ट Bridal Look के लिए ट्राई करें इस डिजाइनर के लहंगे, यूनिक स्टाइल आपको भीड़ से दिखाएगा अलग

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 11:21 AM (IST)

​इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर अमित अग्रवाल पहली पसंद बन गए हैं। वजह है उनके आउटफिट्स की खासियत। अमित अग्रवाल के आउटफिट का यूनिक स्टाइल आपको भीड़ से अलग दिखाता है।  वह जिस तरह के  डिज़ाइन अपने आउटफिट्स में उतारते हैं उसे पहनकर आम लड़की भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं लगती है। तो अगर आप भी अपने प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग लुक के लिए कुछ नया तलाश रही हैं तो अमित अग्रवाल की डिज़ाइन की हुई इन आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं।   

मैटेलिक पिंक लहंगा

सभी जानते हैं कि गुलाबी दुल्हन का पसंदीदा रंग होता है। तो आप अमित अग्रवाल के लहंगे में पिंक टोन को जरूर अपनाएं। उनके आउटफिट की सबसे अच्छी बात यह है कि उनका डिजाइन बहुत लाउड नहीं होता है। 

 


ट्रेंडी और स्टाइलिशग्रीन लहंगा

जब कॉकटेल और रिसेप्शन पार्टी की बात आती है तो दुल्हनें कुछ अलग रंग पहनना पसंद करती हैं। गाउन, साड़ी, या लहंगा हो आम तौर पर दुल्हनें  हरे रंग को choose करती हैं। ऐसे में आप अमित अग्रवाल के ट्रेंडी और स्टाइलिशग्रीन लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। 

 बोल्ड लहंगा

हम अक्सर दुल्हनों को अपने प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग लुक के लिए पेस्टल शेड्स का चुनाव करते देखते हैं। लेकिन शादी के दिन दुल्हनें बोल्ड लाल रंग के लहंगे को  ही पहनना पसंद करती हैं।  यह लाल रंग सभी का ध्यान आकर्षित करता है। 

न्यूड लहंगा

अगर बात अमित अग्रवाल की हो तो आपकाे न्यूड लहंगे से परहेज नहीं करना चाहिए।  उनके डिजाइन पूरे लुक में एक फैशन स्टेटमेंट जोड़ते हैं। चाहे वह टेक्सचर्ड ब्लाउज़ हो या केप-स्टाइल दुपट्टा स्लीव्स, उनकी छोटी-छोटी डिटेल्स आउटफिट आपके लुक को एक  लेवल पर ले जाती हैं।
 

Content Writer

vasudha