सिंपल की बजाय ट्राई करें मॉर्डन चूड़ा, होने वाली दुल्हन एक बार जरूर देखे ये लेटेस्ट डिजाइंस

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 04:16 PM (IST)

शादी की तैयारियों में हर लड़की सबसे पहले चूड़ा ही खरीदती है। क्योंकि चूड़ा  इंडियन वेडिंग का अहम हिस्सा है, लोगों की सबसे पहले नजर दुल्हन के चूड़ियों से भरे हाथ पर जाती हे। सिर्फ फैशन ही नहीं इसे सुहाग की निशानी के तौर पर देखा जाता है।

चूड़े को न सिर्फ पंजाबी दुल्हनें, बल्कि दूसरी दुल्हनें भी ब्राइडल चूड़ियों को अलग- अलग रूपों में पहनती हैं। ब्राइडल चूड़ा की खासियत यह भी है कि यह न केवल ट्रेडिशनल बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी जंचता है। 


 ट्रेडिशनल चूड़ा का रंग  लाल होता है, लेकिन अब दुल्हनें  अलग- अलग रंग और नए- नए डिजाइन के चूड़ों को ट्राई करना ज्यादा पसंद करती हैं। आज पर उन लड़कियों के लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जो जल्द ही शादी करने जा रही हैं।


यदि आपके लहंगा या चोली पर कुंदन का काम है तो इस कुंदन ब्राइडल चूड़ा बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप लाल या मैरून रंग की चोड़ियां पहन सकती हैं। 


अगर आप कुछ हटकर और हैवी डिजाइन की तलाश में हैं तो यह चूड़ा जरूर ट्राई करें। यह आपके लुक को रॉयल बना देगा। बाजार में आपको  कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी। 


हर लड़की को लाल रंग पसंद नहीं होता है तो ऐसे में आप  ट्रेडिशनल मैरून ब्राइडल चूड़ा पसंद कर सकती हैं। इस कलर के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 


 चूड़ा में बोरला डिजाइन भी खूब पसंद किया जाता है।  इस तरह के चूड़े में मोती और कुंदन से कारीगरी की जाती है। आप चाहें तो केवल मोती वाली ही चूड़ा खरीद सकती हैं। 


यह डिजाइन देखने में बेहद सिंपल लगता है। लेकिन यह आपके लुक में एलिगेंट टच ऐड करेगा। ये डिजाइन उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सिम्पल चीजें पसंद है। 


एक चीज का ध्यान रखें कि चूड़ा खरीदते समय सेट में से पहली और अंतिम चूड़ी जरूर पहन कर देख लें। इससे साइज का सही पता चल जाता है। चूड़ा ऐसस चूज करें जिसे बाकी दिनों में भी आसान से पहना जा सके। 

Content Writer

vasudha