ट्राई करें ब्लाउज के ये ट्रैंडी डिजाइन्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 12:59 PM (IST)

साड़ी भारतीय परम्परा का अहम हिस्सा है। इसको त्यौहार, शादी, कॉलेज, ऑफिस फंक्शन में कहीं पर भी पहना जा सकता है। साड़ी हर उम्र और किसी भी कद- काठी की लड़कियों और महिलाओं पर अच्छी लगती हैं। साड़ी में आपका लुक कैसा होगा यह आपके ब्लाउज पर ही निर्भर करता है। ब्लाउज सिंपल सी साड़ी को भी स्टाइलिश बना देता है। आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइन लेकर आएं हैं। इन ट्रैंडी ब्लाउज को न केवल साड़ी के साथ बल्कि इनको लंहगे के साथ भी पहन सकती हैं। आइए देखते है कुछ ट्रैंडी और स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स। 


1. Brocade blouses 


साड़ी और लहगे दोनों के साथ ही कैरी किए जा सकते हैं। आप चाहें तो सिल्क की चोली को इस तरह स्टाइलिश बनवा सकती हैं।

 

2. Embroidered cholis and blouses 


आजकल बहुत ज्यादा चलन में हैं। इस तरह की चोली किसी भी शेप वाली लड़कियों पर अच्छी लगती हैं।

 

3. Long cholis with full-sleeve 


जिन लोगों को एथनीक लुक पसंद होता है उनके लिए इस तरह की चोली बेस्ट है।इनको पहने से स्टाइलिश और आकर्षक लुक मिलता है। 

 

4. Net with embroidery


थोड़ी सी नैट और कढ़ाई वाली ये चोली आपकी खूबसूरती को ओर बढ़ा देती है।

 

5. Velvet choli


सर्दियों में इस तरह की चोली पहने से ठंड नहीं लगती। दूसरा इसमें आप ग्लैमरस नजर आती हैं।

 

6. Princess cut


फूल स्लीव वाले ब्लाउज के गले को Princess cut दें। इस तरह के ब्लाउज आपको क्लासी लुक देंगे।

 

7. High neck with heavy embroidery


जिन लड़कियों को ज्वैलरी पहना पसंद नहीं होता उनके लिए यह ब्लाज बेस्ट ऑप्शन हैं। इनको पहनने से अलग से गहने पहने की आवश्यकता नहीं होती।

 

8. Closed neck plain cholis


इस तरह के गले वाली चोली को आप कहीं पर भी किसी भी समय पहन सकती हैं। इससे पहनकर आप एलिगेंट और स्मार्ट लगेगी।

 

9. Interesting back patterns


आजकल ब्लाऊज की बैक कट का फैशन बहुत चलन में है। इससे हॉट और ग्लैमरस लुक मिलती है।

 

10. Jacket style cholis


यह चोली आपको दूसरों से अलग और स्टाइलिश दिखाएगी।

Punjab Kesari