स्टाइल और कंफर्ट दोनों चाहिए एक साथ तो ट्राई करें ये Cool Kurtis

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2020 - 11:20 AM (IST)

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लड़कियां एेसे कपड़े पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश भी हो और कंफर्टेबल भी। इस तरह की ड्रैसेज में सबसे पहला नाम कुर्ते का आता है। गर्मियों में गर्मी से बचने के  लिए बॉलीवुड डीवाज भी कुर्ते पहन रही हैं। अगर आप भी सिंपल-सिंपल कुर्तों को पहनकर बोर हो गई है तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। 

 

करीना की तरह यैलो कुर्ते के साथ व्हाइट प्लाजो वेयर कर सकती हैं। चेहरे परब्लैक गॉगल्स,हाथों में घंडी और पंजाबी जूती से आप लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।

ब्लू कलर का कुर्ता भी आप पर खूब जचेगा। कुर्ते के साथ प्लाजों या पजामी भी कैरी कर सकती हैं। 

अगर आप यूनिक कुर्ता ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी स्टाइल आपके लिए बैस्ट है। 


सिंपल रैड एंड यैलो कलर का कुर्ता भा व्हाइट प्लाजो के साथ खूब जचेगा।


सिंपल लुक के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए कंगना के कुर्ते की तरह कुर्ता ट्राई कर सकती हैं।

यैलो कुर्ता के प्लाजो और व्हाइट दुपट्टा आपकी खूबसूरती पर चार-चांद लगाएगा। कानों में गौल्डन इयरिंग, होंठों में पिंक लिपिस्टिक लगा सकते हैं। 

ब्लैक एंड व्हाइट कलर का कॉम्बीनेशन बहुत अच्छा है। सोहा की तरह कंफर्टेबल रहने के लिए इस तरह की आउटफिट ट्राई कर सकते हैं। 

सोेनम कपूर की तरह अंगरखा कुर्ता भी इन गर्मियों में अच्छा ऑप्शन है।

Content Writer

Sunita Rajput