गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये यूनिक कुर्ते

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 02:48 PM (IST)

गर्मियों के मौसम मे हर कोई आरामदायक कपड़े पहनना चाहता है। यदि बात महिलाओं की करे तो वे भी सलवार-सूट की जगह कुर्ता पहनना पसंद करती हैं। ये काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देते है और इन्हें पहनना भी आसान होता है। आप चाहें तो कुर्ते को प्लाजो, लैगिंग्स या जींस के साथ टीमअप कर पहन सकती हैं। इस बार गर्मियों में कई तरह के कुर्ते ट्रैंड में हैं, जो आपको सबसे अलग एवं खूबसूरत लुक देंगे। 

 

1. शर्ट कुर्ता
यदि आपको डिफरैंट लुक चाहिए तो कुछ यूनीक पहनें। आप इस बार गर्मियों में शर्ट कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश के साथ-साथ स्मार्ट लुक भी देगा।

 

2. कॉलर कुर्ता


एलीगैंट लुक के लिए प्लेन हाई या लो मैंडरिन कॉलर कुर्ता बनवाएं। यह आपके स्टाइल में चार-चांद लगा देगा। इसे आप हाई स्लिट भी बनवा सकते हैं। इसके बटन खुले रखकर इसे फ्रंट स्लिट लुक दे सकती हैं। लुक को कंप्लीटट करने कि ले ट्राऊजर्स भी पहन सकते हैं।


3.एसिमिट्रिकल कुर्ता

एसिमिट्रिकल कुर्ता आपको कूल लुक देगा। इसको लैगिंग्स के अलावा जींस के साथ भी पहना जा सकता है।


4. अंगरखा स्टाइल कुर्ता


इस डिजाइन का कुर्ता पिछले कुछ समय से काफी ट्रैंड में है। यह डेलीवियर से लेकर फॉर्मल वियर और पार्टी वियर डिजाइंस में भी उपलब्ध है। यदी आप अंगरखता स्टाइल कुर्ते को और अधिक स्टाइलिश बनाना चाहती है तो इनकी स्ट्रिप्स में बीड्स या हैंगिग्स का प्रयोग कर सकती हैं। 


5. अनारकली कुर्ता


ट्रैडीशनल अनारकली कुर्ते का क्रेज अब भी बरकरार है। आप किसी भी अवसर, शादी या पार्टी में फ्लोर लैंथ का ट्रैडीशनल अनारकली कुर्ता पहन सकती हैं। 

 

6. जैकेट कुर्ता


इस समय जैकेट कुर्ता का भी काफी चलन है जो आपके लिए रॉयल लुक देता है। आप चाहें तो कॉटन, क्रेप, जॉर्जेट, लाइक्रा फैब्रिक में भी जैकेट ट्राई कर सकते हैं। जींस या लैगिंग्स के साथ ही नहीं बल्कि लांग स्कर्ट के भी इस तरह का जैकेट कुर्ता अच्छा लगता है।

 


7. गाऊन विद कुर्ता


यदि आपको गाऊन पहना पसंद नहीं है तो इन दिनों गाऊन विद लांग कुर्ता ट्रैंड में है। इस तरह का कुर्ता आपकी लूक को पूरी तरह से बदल देगा। 

 

 

Punjab Kesari