बच्चे को पेट के कीड़ों से मिलेगी राहत, Parents ट्राई करें ये Home Remedies

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 12:18 PM (IST)

हर माता-पिता की इच्छा होती है कि बच्चा स्वस्थ और तंदरुस्त रहे। इसके लिए वह बच्चों के खान-पीन का भी बहुत ही ख्याल रखते हैं। परंतु जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। गलत खान-पान के कारण बच्चे के पेट में कीड़े होने लगते हैं। जिसके कारण वह चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। पेट में कीड़े होने से बच्चे के चेहरे पर सफेद निशान भी दिखाई देने लगते हैं। आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताते हैं जिनसे आप बच्चे की इस समस्या का हल निकाल सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

तुलसी के पत्तों का रस दें 

आप बच्चे को तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिला सकते हैं। तुलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट की समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।  तुलसी के पत्तों से आप इस समस्या का इलाज कर सकते हैं। आप तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर बच्चे को पिला दें। इस काढ़े से बच्चे को काफी आराम मिलेगा। 

अजवाइन का करवाएं सेवन 

आप पेट के कीड़ों की समस्या से बच्चे को राहत दिलवाने के लिए अजवाइन भी खिला सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स पेट की समस्याओं के लिए भी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। अजवाइन आप बच्चे को पानी के साथ खिला सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 3-4 बार अजवाइन का सेवन करने से पेट के कीड़े भी खत्म हो जाते हैं।

नारियल के तेल में बनी चीजों का करवाएं सेवन

आप बच्चे को नारियल तेल से बनी चीज खिला सकते हैं। इसमें विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। नारियल के तेल में बनी चीजें खाने से बच्चे के पेट के कीड़े कम होने लगते हैं। आप उन्हें नारियल के तेल में बनी सब्जी, दाल या फिर परांठे का सेवन करवा सकते हैं। 

 लौंग का पानी 

आप बच्चे को लौंग का पानी भी पिला सकते हैं। इससे बच्चे के पेट के कीड़े कम हो जाएंगे। 

लहसुन का करवाएं सेवन

आप बच्चे को खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करवा सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला एलिसिन पेट के कीड़ों को दूर भगाने में सहायता करता है। परंतु कच्चा लहसुन खाने में कड़वा होता है तो आप बच्चे को लहसुन की चटनी बनाकर भी खिला सकते हैं। 

Content Writer

palak