अपनी सगाई के लिए ट्राई करें ये Latest Outfits, यकीन मानिए लोग नहीं हटा पाएंगे नजर

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 10:57 AM (IST)

शादियों का सीजन है ऐसे में दुल्हनों के लिए सबसे मुश्किल है अपने हर फंक्शन के लिए अलग- अलग आउटफिट पसंद करना। खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए लड़कियां कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें वह खूबसूरत दिखने के साथ- साथ Comfort भी हो। अगर  आप भी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आरै कपड़ों को लेकर अभी भी कंफ्यूज हैं तो हम कुछ लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप रिंग सेरिमनी से लेकर मैरिज फंक्शन के हर मौके पर पहन सकती हैं। 

साउथ फिल्मों की अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला को अपनी शादी के फंक्शन में डार्क ग्रीन रंग का गाउन पहने देखा गया था।  यह आउटफिट उन पर खूब फब रहा था, इसके साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था। इस तरह की ड्रेस आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा सकती है। 


गजरा बन और बड़े मांग टिक्का के साथ, इस दुल्हन ने फैशन डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ एक शानदार   शरारा पहना। इस  डिजाइन शरारें को आप भी पहनकर महफिल लूट सकती हैं। 


कौन कहता है आप अपनी सगाई पर मैक्सी ड्रेस नहीं पहन सकते? कैजुअल एंगेजमेंट लुक के लिए एक  दुल्हन ने  ग्रे मैक्सी ड्रेस चुनी थी। इस आउटफिट को कंप्लीट किया था उनकी स्मोकी आंखों ने। अगर आप भी अपनी  रिंग सेरिमनी  में classy दिखना चाहती हैं तो ये लुक परफैक्ट है। 

इस दुल्हन का ऑल गोल्ड एंगेजमेंट लुक किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। पूरा गोल्डन गाउन  स्ट्रेट हेयर, गोल्डन स्मोकी आईज और ज्वैलरी के साथ यह दुल्हन  सितारों से ज्यादा चमकती नजर आई। ये लुक आपको ग्लैमरस और स्टाइलिश बना देगा। 


इस दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा का ​​ऑफ-शोल्डर गाउन कैरी किया था। इस आउटफिट को   एंटीक बेल्ट और डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया गया था। ये गाउन भी सगाई जैसे ट्रेडिशनल फंक्शन पर पहनने के लिए बेस्ट है।


दिव्या ने एक शानदार गुलाबी लहंगा पहना था और इसे आकर्षक ज्वैलरी के साथ पेयर किया था। इसके साथ  मैचिंग ब्‍लाउज और जालीदार दुपट्टा पहना हुआ था।आप इसे अपनी सगाई के दिन पहनकर सबसे अलग और खास दिख सकती हैं।

Content Writer

vasudha