दाग-धब्बे और पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चमक उठेगी स्किन

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 04:46 PM (IST)

गर्मी के मौसम में चिपचिपी, ऑयली स्किन, मुहांसों की समस्या से लोग ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती है। जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा शीशे के जैसे चमक जाएगा। तो चलिए जानते है कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।

जायफल

जायफल के इस्तेमाल से चेहरा काफी चमकदार बनता है। अगर आप स्किन केयर के तौर पर इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आधे जायफल को एक चम्मच दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और धो दें। इससे आपको जल्द ही फायदा मिलेगा।

दालचीनी

दालचीनी ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि ये त्वचा को स्वस्थ्य रखने में भी मददगार है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व चेहरे से दाग-धब्बे और पिंपल कम करने में सक्षम होते हैं। बता दें कि चेहरे पर होने वाले पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको सिर्फ दाल चीनी को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। इसे चेहरे पर करीब 10 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद सादे पानी से इसे धो दें। ऐसा करने से आपको दाग-धब्बे और पिंपल से छुटकारा मिल जाएगा।

 

नारियल का तेल

स्किन केयर के लिए आप नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती है। नारियल का तेल आपको किचन में आसानी से मिल जाएगा। रोजाना इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन रूखी नहीं रहेगी।

दूध का इस्तेमाल

त्वचा में निखार लाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बस दस मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा जरूर मिलेगा।

शहद

शहद में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं। अगर आप इसे 5-10 मिनट चेहरे पर लगाएंगी तो जल्द ही आपको अपना चेहरा और ज्यादा साफ दिखने लगेगा। इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को गीला जरूर कर लें।

 

 

 

 

Content Writer

Kirti