खून की कमी और इंफैक्शन दूर करने के लिए रोज पीएं इस फल का 1 गिलास जूस

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 02:21 PM (IST)

खून की कमी की वजह से हमारे शरीर में एनर्जी कम होने लगती हैं और जब शरीर में एनर्जी कम होने लगती हैं तो बॉडी में थकान, चेहरे पर पीलापन, हाथ पैर का सुन्न होना व अन्य कई तरह की प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह प्रॉब्लम आगे कई अन्य समस्याओं को बढ़ा देता है। उसी तरह ब्लड इंफैक्शन होने पर भी कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। 

खून की कमी को पूरा करने के लिए पेय जूस 

अगर आप खून की कमी या इफैक्शन से ग्रस्त हैं तो आपको इस स्पैशल जूस का सेवन करना चाहिए। यह आपके खून की कमी को पूरा कर ब्लड इंफैक्शन को दूर करेगा। रोजाना एक गिलास इस जूस का सेवन करें। क्रेनबेरी जूस यानी कि करौंदे का जूस, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा इसमें विटामिन ए, एस्कॉर्बिक एसिड और ऊर्जा से भरपूर होता है जो एनीमिया, कब्ज, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।  

करौंदे के जूस के फायदे

 

 यूरिनेरी ट्रेक्ट इंफेक्शन 

इस जूस से पाचन समस्याओं के साथ मूत्र प्रणाली के रोग भी दूर होते हैं। क्रैनबेरी जूस में प्रोएंथोसायनेडिंस होते हैं, जो ब्लैडर की वॉल पर बैक्टीरिया और कोशिकाओं को मिलने से रोकते हैं। साथ ही यूरिन के रास्ते गंदे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर भी निकालते हैं।

 

मसूड़ों की समस्‍या

यह दांतों को सड़न से बचाने के साथ सांस की दुर्गन्ध को भी रोकता है हालांकि इस जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, तो बेहतर रहेगा कि दिन में क्रैनबेरी का जूस केवल एक गिलास ही पीएं।

 

 दिल के रोगों व डायबिटीज

क्रैनबेरी जूस दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में मददगार है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे दिल संबंधी रोग नहीं होते। क्रैनबेरी में मौजूद पॉलफिनॉल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।  रोज 2 गिलास लो-कैलरी क्रैनबेरी जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।

 

वजन घटाएं व रक्तचाप कम करें

अगर आप रोजाना इस जूस का सेवन करते हैं तो इससे स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें कम कैलोरी होने के कारण, यह वज़न घटाने में भी सहायक है। हाई ब्लड प्रैशर वालों के लिए भी यह जूस फायदेमंद है। इसे पीने से रक्तचाप कम होता है। इस जूस से ब्यूटी से जुड़े फायदे भी मिलते हैं। स्किन पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। 

Content Writer

Vandana