करवा चौथ पर इन ड्रेसेज को करें ट्राई, इन रंगो से रहें दूर

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 01:11 PM (IST)

करवा चौथ के मौके पर महिलाओं को समझ नहीं आता है कि वो ऐसा क्या पहनें कि उनका स्टाइल बाकी महिलाओं से थोड़ा डिफरेंट दिखें। वैसे तो हर रंग के आउटफिट्स अच्छे लगते है।  मगर कुछ ही आउटफिट अपना एक नया ट्रेंड शुरू कर देते है। लेकिन कई रंग ऐसे भी होते है जिन्हें किसी पावन अवसर पर यूज करना अशुभ माना जाता है।  चलिए आपको बताते है कि आपको किन-किन रंग के ड्रेसेज को पहनना चाहिए और किन से दूर रहना चाहिए।

साड़ी पहनें 


साड़ी का जमाना कभी पुराना नहीं होता है। आप भी साड़ी पहन सकती है। 

इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनें 


आजकल इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज काफी ट्रेंड में है। आप भी इन टाइप की ड्रेसेज ट्राई कर सकती है। 

डिजाइनर गाउन 


अगर आप सूट या साड़ी से बोर हो गई है तो डिजाइनर गाउन पहन सकती है। 

कुर्ता-स्कर्ट 


आजकल कुर्ता-स्कर्ट बहुत चलन में। 

कुर्ते के साथ प्लाजो 


अलग रंगो की कुर्ती और प्लाजो हर महिला के स्टाइल की शोभा बढ़ा सकती है। 

साड़ी को दें ट्विस्ट 


आप इंडो-वेस्टर्न भी पहन सकती है या आप पुरानी साड़ी से भी कोई सूट स्टीच सकती है। 

ये रंग न पहनें 
कई रंग ऐसे होते है जिन्हें आप शुभ अवसर पर न ही पहनें तो बेहतर होगा। 

काला 
काला रंग अच्छे मौके पर पहनना अच्छा नहीं माना जाता है। चाहे आपको यह रंग बेहद पसंद क्यों न हो, इस रंग को आप इस पावन अवसर के लिए इग्नोर ही करें। 

सफेद 
सफेद बहुत सोबर इफ़ेक्ट देता है। मगर इस रंग को शोक का भी प्रतिक माना जाता है। किसी भी व्रत में ऐसे रंग नहीं पहनने चाहिए। 

ब्लू  
राजस्थानी ट्रेडिशन के हिसाब से ब्लू रंग जो मोर के गर्दन पर होता है। उसे बहुत अशुभ माना जाता है। इसलिए शुभ मौके पर इस रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। 

Content Writer

shipra rana