घर में चार चांद लगाते खूबसूरत रंग

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2017 - 09:37 AM (IST)

दीवार कलर : पुराने रंग की दीवारों से घर में बोरियत आने लग जाती है। यदि आप अपने ड्रीम होम का मेकओवर चाहते हैं तो आप अपने घर की दीवारों को नए खूबसूरत रंगो से पेंट करवाएं। यदि घर का लुक बदलता रहे तो दिल और दिमाग दोनों ही खुश और अपनी जगह पर रहते हैं।  घर के इंटीरियर को चेंज करना कोई फैशन नहीं बल्कि ये जरूरत है। क्योंकि सारे दिन की थकान हम घर पर ही आकर उतारते हैं। डिजाइनर दीवारें पेंट करवाने के बदलते तरीकों से आप अपने घर का लुक बिल्कुल चेंज कर सकते हैं। दीपावली पर इन खास रंगों से सजाए अपना घर


1. ग्रीन 


अगर आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करते है तो घर को ग्रीन कलर से पेंट करवाए।  ग्रीन कलर से घर को सॉफ्ट लुक मिलता है। इसके अलावा ट्रेंडी लुक देने के लिए ऑलिव ग्रीन कलर बैस्ट है।


2. ऑरेंज


घर को न्यू लुक देने के लिए ऑरेंज कलर का चुनाव करें। कमरे की एक दीवार को ऑरेंज कलर से पेंट करवाएं और बाकी दीवारों के लिए न्यूट्रल  कलर जैसे ऑफ व्हाइट, बेज आदि का इस्तेमाल करें।  किचन की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये रंग

 
3. ब्लू


यह रंग आंखों को सुकून देता है। जिस कमरे में सनलाइट भरपूर आती हो तो उसके लिए सही है। अगर कमरा छोटा हो तो डार्क ब्ल्यू कलर का इस्तेमाल ना करें। यह रंग हमें तनावमुक्त रखने में मदद करता है।


4. येलो


रूम का येलो कलर ताजगी का एहसास दिलाता है। अगर आप अपने रूम को येलो कलर से पेंट करा रही हैं तो इसके साथ व्हाइट, ऑफ व्हाइट, लाइम ग्रीन कलर की एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। ये कॉम्बिनेशन रूम को ब्राइट और ट्रेंडी लुक देता है।  घर में पेंट करवाने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान


5. रेड


रेड कलर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप बेडरूम या किसी अन्य रूम को रोमांटिक व हॉट लुक देना चाहते हैं तो उसका मेकओवर हॉट रेड कलर से करें। कमरे की सभी दीवारों के बजाएं किसी एक दीवार पर रेड कलर करवाएं। 

Punjab Kesari