सिर्फ हील्स ही नहीं शादी में ट्राई करे ये लेटेस्ट Bridal Footwear

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 04:14 PM (IST)

होने वाली दुल्हन के लिए सिर्फ लहंगा, मेकअप या फिर ज्वेलरी ही नहीं फूटवियर भी बहुत ही मायने रखती है। वेडिंग आउटफिट चुनते समय भी फूटवियर का खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर फूटवियर कंफर्टेबल नहीं होंगे तो आप अपनी शादी पर भी अच्छे से फोकस नहीं कर पाएंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप शादी में कैसे फूटवियर चुन सकती हैं। 

कंफर्ट लेवल का भी रखें ध्यान 

शादी के दिन आप ऐसे फूटवियर चुनें जो पहनने में कंफर्टेबल हों। यदि आप ऐसे फूटवियर डाल लेती हैं जिसके कारण आपको चलने में परेशानी आ रही हो तो आप सारी शादी को एन्जॉय नहीं कर पाएंगी। इसके अलावा डिस्कंफर्टनेस आपके चेहरे पर साफ दिखाई देगी। 

फुलवारी वर्क 

आप अपनी शादी के लिए फुलवारी वर्क वाले फूटवियर भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे फूटवियर आपको एक तरह का रॉयल लुक देंगे और आप शादी भी बहुत ही आसानी से एन्जॉय कर सकेंगी। आप अपनी शादी के लिए ऐसे कंफर्टेबल फूटवियर चूज कर ती हैं। 

मैचिंग फूटवियर 

आप लंहगे  के साथ मैच करते हुए फूटवियर भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आप शादी में एक तरह से स्टाइलिश लुक ट्राई कर सकती हैं। मैचिंग फूटवियर पहनने से आप और भी सुंदर दिखेंगी। यह फूटवियर आपके लुक को चार-चांद लगा देंगे। 

शूज 

आजकल ब्राइड्स अपनी शादी में शूज पहनना भी पसंद कर रही हैं। अगर आप भी शादी में शूज ट्राई करना चाहती हैं तो यह एकदम परफेक्ट रहेंगे। साथ ही शूज आपके लिए पहनने में भी कम्फर्टेबल होंगे। इसके अलावा आप पंजाबी फुलवारी वर्क वाले शूज भी शादी में पहन सकती हैं। 

पेसिंल हिल्स 

अगर आपको हिल्स का शौक हैं तो आप शादी में पेंसिल हील्स भी पहन सकती हैं। लेकिन आप हील्स अपने लहंगे के मुताबिक ही सेलेक्ट करें। हैवी वर्क वाले फूटवियर्स आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

पर्ल जूती 

पर्ल भी आजकल बहुत फैशन में है। अगर आप भी शादी में कुछ नया और लेटेस्ट ट्राई करने की सोच रही हैं। पर्ल स्टडेड सेंडल्स ट्राई कर सकती हैं। यह आपको एक डेलीकेट लुक देने में मदद करेगी। 

Content Writer

palak