Wedding Fashion:इस बार पैस्टल नहीं ऑबर्जिन कलर के लहंगे करें ट्राई

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 04:37 PM (IST)

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। हर लड़की अपने आउटफिट को ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखाना चाहती है। वैसे तो पैस्टल कलर कुछ ज्यादा ही ट्रेंड में थे। मगर अब रियल ब्राइड्स और उनकी ब्राइड्समैड में डार्क कलर का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। डार्क शेड में ऑबर्जिन कलर के आउटफिट का चलन शुरू हो चुका है। लहंगा हो या साड़ी लड़कियों को ये कलर अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आज हम आपको ऑबर्जिन कलर के लहंगे की खास कलेक्शन की एक झलक दिखाएंगे। ये लहंगे रियल ब्राइड्स ने अपने शादी के दिन वियर किए थे। लेकिन ब्राइड्स ही है कोई भी लड़की यह लंहगे ट्राई कर सकती है। 

रियल ब्राइड -नम्रता 


यह लेहंगा सब्यसाची ने डिज़ाइन किया है। अगर आप इसका काम ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि इसपर काफी भारी काम किया गया है।  


रियल ब्राइड -हीबा 


इनकी ड्रेस लेयरिंग में है। यह लेहंगा और दुपट्टे के कॉम्बिनेशन पर निर्भर करता है। 

रियल ब्राइड ने जयंती रेड्डी लेबल की ड्रेस पहनी है। 


रियल ब्राइड -इशिता सोनी 


यह बहुत स्टाइलिश और शिमरी दोनों है। 

रियल ब्राइड ने वेलवेट ऑबर्जिन कलर का लेहंगा पहना है। 


रियल ब्राइड -दीप्ती पांडे मिश्रा 


इस क्यूट ब्राइड पर इस कलर का लेहंगा उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। 


रियल ब्राइड -चेतना 

रियल ब्राइड ने ये लेहंगा बहुत ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। 


 

Content Writer

shipra rana