गर्मियों में ट्राई करें ये 6 तरह के शरबत, होगा ठंडक का एहसास

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 01:55 PM (IST)

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जिससे बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा शरबत पीना सब पसंद करते हैं। खासकर इस मौसम में  सभी अलग-अलग तरह का शरबत बनाकर पीना पसंद करते हैं। इस मौसम में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डेली रुटिन में इन शरबतों को शामिल कर सकते हैंं। तो चलिए जानते हैं इन ड्रिंकस के बारें में .... 

गुड़ का शरबत 

औषधीय दृष्टिकोण के  हिसाब, से गुड़ का शरबत पीने से बहुत ही फायदे होते हैं। फ्लेवोनोईड, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों शामिल होते हैं। जो त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। सेहत सें संबंधी समस्याओं के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होता है। वजन कंट्रोल करने में भी इसका इस्तेमाल किया जात है।

पुदीने और जलजीरे का शरबत

 यह गर्मियों में सबसे ज्यादा कॉमन और इस्तेमाल होने वाला शरबत है। इसको सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके नियमित सेवन से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। यह शरबत बनाने में भी आसान है और इसको पीकर शरीर को ठंडक भी पहुंचती है। यह पेट को साफ करने का काम भी करता है।

तरबूज का शरबत 

तरबूज गर्मियों के दिनों में शरीर में से पानी की कमी को दूर करता है। एक्सपर्टस के अनुसार, इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है जोकि शरीर को हाईड्रेट रखने और ठंडा रखने में मदद करता है। 

सौंफ का शरबत 

सौंफ की तासीर बहुत ही ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के दिनों में इसका सेवन किया जाता है। सौंफ में फाइबर, पोटेशियम, मेग्निशियम और फाइबर पाया जाता है जोकि सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं। 

चंदन का शरबत 

चंदन की तासीर बहुत ही ठंडी होती है जो कि शरीर को ठंडक का एहसास दिलाती है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक का एहसास मिलता है। इससे बना शरबत शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मददगार होता है।

Content Writer

Anjali Rajput