यामी गौतम जैसे रॉयल लुक के लिए ट्राई करें पहाड़ी नथ, हर कोई करेगा खूबसूरती की तारीफ

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 03:47 PM (IST)

बदलते वक्त के साथ महिलाओं की पसंद भी बदलती जा रही है। भले ही इन दिनों लड़कियां छोटी नथों को ज्यादा पसंद कर रही हैं, लेकिन पहाड़ी नथ की बात ही निराली है। इस पारंपरिक नथ की बात और शान अलग ही होती है। पहाड़ी महिलाओं के लिए यह एक पूंजी की तरह है जिसको महिला पीढ़ी दर पीढ़ी संजोती हैं, लगभग हर शादी-शुदा महिला के पास यह पारंपरिक नथ जरुर होती ही है। 


हिन्दू पुराणों के अनुसार शादी के बाद सोलह श्रृंगार करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का ब्राइडल लुक तो याद होगा ही, लाल रंग की साड़ी, हाथों में लाल चूड़ा, कलीरों के साथ फैंस को उनकी पहाड़ी नथ भी काफी पसंद आई थी। यामी गौतम की तस्वीरें देखने के बाद लड़कियों में इस नथ का क्रेज काफी बढ़ गया था। 

पहाड़ी दुल्हनों को अक्सर सिंपल लुक में देखा जाता है क्योंकि उनके गहने ही उनका श्रृंगार पूरा कर देते हैं। जरूरी नहीं है कि पहाड़ी दुल्हनें ही इस तरह की नथ पहन सकती है, आजकल बाकी राज्यों की दुल्हनें भी पहाड़ी नथ को ट्राई कर चुकी हैं।


टिहरी की नथ पहाड़ों का सबसे आकर्षक और सबसे महत्वपूर्ण गहना है। टिहरी गढ़वाल की नथ सोने की बनती है और उस पर की गई चित्रकारी उसे दुनिया भर में मशहूर करती हैं। शादी ही नहीं इसे पवित्र उत्सव में जरूर पहना जाता है। नथ का वजन और उसमें लगे हुए मोती परिवार और नथ पहनने वाली और उसके धन धान्य और स्टेटस को दर्शाता है।


पहाड़ी दुल्हनों को माेर नथ पहने भी कई बार देखा जा चुका है।  यह नथ देखने में इतनी ज्यादा खूबसूरत लगती है कि आप इसे खरीदे बगैर नहीं रह सकते हैं। इस नथ को पहनने के बाद दुल्हन को मेकअप करने भी जरुरत नहीं होती है। अगर आप भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं तो पहाड़ी नथों के डिजाइन देखना ना भूलें। 

Content Writer

vasudha