लहंगा हो या चोली ट्राई करें डिफ्रेंट स्टाइल के लटकन(See Pics)

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 11:10 AM (IST)

आजकल दुल्हन के लहंगे को बेहतरीन बनाने के लिए बहुत सारे नए आइडियाज डिजाइनर मार्किट में ले कर आते रहते है। लहंगे को खूबसूरत और अलग दिखाने  के लिए सिर्फ कारीगरी ही नहीं उनपर लेटेस्ट डिजाइन के लटकन भी बहुत अच्छे लग सकते है। यहां तक कि बैकलेस चोली पर भी आप लटकन का भी इस्तेमाल कर सकती है। चोली और लहंगे पर लटकन लगाने से उसकी शोभा बढ़ जाती है। आजकल मार्किट में मेटल से ले कर सिंपल कटआउट्स वाले लटकन भी मौजूद है जिनसे आप अपने आउटफिट को सबसे खूबसूरत दिखा सकते है। चलिए आपको बताते है कि आप किस तरह के लटकन में सबसे बेस्ट दिखेंगे।

आजकल मेटल लटकन का बहुत क्रेज है। इसे आप किसी भी शेप या साइज का बनवा सकते है। लोग अलग-अलग थीम के मेटल लटकन बनवाते है। आप भी अपनी शादी में ऐसे ही लटकन बनवा सकती है।

चिड़िया,फूल या छोटे-छोटे जानवर के कटआउट्स वाले लटकन बहुत क्यूट लगते है। इन्हे ब्राइट कलर्स वाले लहंगे के साथ लगाया जा सकता है। चोली के पीछे भी यह बहुत खूबसूरत लगेंगे।

लटकन के साथ पोम-पोम बहुत अच्छे लगते है। अगर आपका लहंगा लाइट वेट का है तो आप इस तरह के लटकन से उन्हें एक नया लुक दे सकते है।

नेट फैब्रिक लटकन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिलकुल भी भारी नहीं होते है। आप इन्हें अलग रंग के भी बनवा सकती हैं।

इस तरह के लटकन सिर्फ और सिर्फ स्पेशल तरीके से डिजाइन करवाए। यह आप दुल्हन के लिए भी बनवा सकती है या अपने परिवार वालों के लिए यह बनवाए।

यह लटकन बहुत ही क्यूट होते है। ऊपर की तरफ से कोई जानवर या फूल और निचे की तरफ से उभरा हुआ। यह लटकन छोटे साइज में ही आते है। जिन्हे आप आसानी से टीमअप कर सकती है।

मैश फैब्रिक लटकन रॉयल लुक प्रदान करने  बेस्ट है। आप इन गोल्डन लटकनों को किसी हॉट-पिंक कलर के लहंगे के साथ मैच कर सकते है। 
 

Content Writer

shipra rana